जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत का स्वर्ण पदक

  • 23 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में भारतीय शतरंज पुरुष और महिला टीमों ने बुडापेस्ट में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते।

  • भारतीय पुरुष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के 11वें और अंतिम राउंड में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 के स्कोर से हराया।
  • इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने अजरबैजान पर दबदबा बनाते हुए 3.5-0.5 के अंतर से जीत हासिल की।
  • भारत से पहले केवल चीन और तत्कालीन सोवियत संघ ने ही शतरंज ओलंपियाड के एक ही संस्करण में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया था।
    • भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट के वर्ष 2014 और 2022 के संस्करणों में दो कांस्य पदक हासिल किये थे।
    • भारतीय महिला टीम ने चेन्नई में आयोजित वर्ष 2022 के संस्करण में कांस्य पदक जीता था।
  • शतरंज ओलंपियाड:
    • यह एक द्विवार्षिक आयोजन है जिसमें विश्व भर के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें प्रतिस्पर्द्धा करती हैंFIDE इस टूर्नामेंट का आयोजन करता है और मेज़बान देश का चयन करता है।
    • अनौपचारिक रूप से पहला ओलंपियाड वर्ष 1924 में आयोजित किया गया था।

अधिक पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2