पाँचवीं एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत | 19 Sep 2024

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर चीन में आयोजित 5वीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में जीत हासिल की।

  • भारत ने सबसे अधिक, 5 एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 3 जीते हैं
  • भारत के हरमनप्रीत सिंह 7 गोल के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं जो कोरिया के जिहुन यांग से पीछे हैं, जिन्होंने 8 गोल किये हैं।

एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी:

  • एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगिता है जिसमें भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन उद्घाटन टूर्नामेंट में भाग लेते हैं।
  • भारत ने वर्ष 2011 में पहला संस्करण जीता था जब उसने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट के साथ पाकिस्तान को हराया था।
  • पाकिस्तान ने वर्ष 2012 में इसका अगला संस्करण जीता और टूर्नामेंट में भारत तथा पाकिस्तान के बीच मुकाबला चलता रहा लेकिन वर्ष 2021 में दक्षिण कोरिया ने खिताब जीतकर इस प्रवृत्ति को बदल दिया।

अधिक पढ़ें: हॉकी विश्व कप