भारत की सितवे बंदरगाह तक पहुँच | 15 Apr 2024

स्रोत: बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

हाल ही में विदेश मंत्रालय (MEA) ने इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) को म्याँमार के कलादान नदी पर स्थित संपूर्ण सितवे बंदरगाह के संचालन को संभालने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। चाबहार बंदरगाह के बाद यह भारत का दूसरा विदेशी बंदरगाह होगा।

  • IPGL बंदरगाह, जहाज़रानी और जलमार्ग मंत्रालय के 100% स्वामित्व वाली कंपनी है।

सितवे बंदरगाह:

  • म्याँमार के राखीन राज्य में स्थित सितवे बंदरगाह, कलादान मल्टी-मॉडल ट्राँजिट ट्राँसपोर्ट प्रोजेक्ट का एक महत्त्वपूर्ण घटक है।
  • यह एक गहरे जल वाला बंदरगाह है, जो बाँग्लादेश को दरकिनार करते हुए विज़ाग और कोलकाता से पूर्वोत्तर राज्यों तक कार्गो के माध्यम से पहुँचने के लिये एक महत्त्वपूर्ण कनेक्टिविटी लाभ प्रदान करता है।
  • इससे भूटान और बाँग्लादेश के बीच बने सिलीगुड़ी कॉरिडोर (या चिकन नेक) पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।
  • इन 2 विदेशी बंदरगाहों, चाबहार और सितवे पर भारत का परिचालन नियंत्रण, श्रीलंका में हंबनटोटा, अफ्रीका में जिबूती आदि बंदरगाहों के साथ चीन की स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स नीति का सामना करने के लिये भारत के समुद्री प्रभाव को मज़बूत करेगा।

Sittwe_Port

और पढ़ें: भारत-म्याँमार संबंध: मुक्त आंदोलन की बाड़, भारत-बाँग्लादेश संबंध