प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत-ऑस्ट्रेलिया CECA वार्ता

  • 21 Jun 2024
  • 2 min read

स्रोत: हिंदू

ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2025 के मध्य में होने वाले अपने संघीय चुनावों से पहले, अगले 6-7 महीनों में भारत के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (Comprehensive Economic Cooperation Agreement- CECA) को अंतिम रूप देने पर बल दे रहा है।

  • CECA, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक व्यापक व्यापार समझौता है।
    • यह पहले के भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement- ECTA) से अधिक व्यापक है।
  • ECTA एक सीमित व्यापार समझौता है जो दिसंबर 2022 में लागू हुआ।
  • CECA वार्ता मई 2011 में शुरू की गई थी, जिसे वर्ष 2016 में निलंबित कर दिया गया था और वर्ष 2021 में पुनः शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य वस्तुओं तथा सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को उदार एवं गहन बनाने के लिये CECA को शीघ्रता से संपन्न करना व फिर इसका उपयोग अधिक महत्त्वाकांक्षी CECA पर पुनः वार्ता शुरू करना था।
  • CECA का उद्देश्य 5 मुख्य ट्रैकों को कवर करना है, अर्थात् वस्तु, सेवाएँ, डिजिटल व्यापार, सरकारी खरीद और उत्पत्ति के नियम/उत्पाद विशिष्ट नियम अनुसूची।
    • रुचि के नए क्षेत्रों में प्रतिस्पर्द्धा नीति, MSME, नवाचार, कृषि-तकनीक, महत्त्वपूर्ण खनिज और खेल शामिल हैं।
  • वर्ष 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया से भारत का आयात 15% घटकर 16.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि भारत का निर्यात 14.23% बढ़कर 7.94 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। ऑस्ट्रेलिया भारत का 13वाँ सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य और भारत के लिये 14वाँ सबसे बड़ा आयात स्रोत है।

अधिक पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow