आईएमटी त्रिलाट | 01 Nov 2022

हाल ही में भारतीय नौसेना ने भारत-मोज़ाम्बिक-तंजानिया त्रिपक्षीय अभ्यास (IMT TRILAT) के पहले संस्करण में भाग लिया। भारत, मोज़ाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं के बीच एक संयुक्त समुद्री अभ्यास डार एस सलाम (Dar Es Salaam), तंजानिया में शुरू हुआ।

Tanzania

अभ्यास की मुख्य विशेषताएँ:

  • भारत की भागीदारी:
    • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, INS तरकश, चेतक हेलीकॉप्टर और मार्कोस (विशेष बल) द्वारा किया जाता है।
  • उद्देश्य:
    • प्रशिक्षण और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिये क्षमता विकास करना।
    • अंतर्संचालनीयता बढ़ाना।
    • समुद्री सहयोग को मज़बूत करना।
  • महत्त्व:
    • ये अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और समुद्री पड़ोसियों के साथ सहयोग बढ़ाने तथा क्षेत्र में सभी के लिये सागर (SAGAR) सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देने हेतु भारत तथा भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

स्रोत: पी.आई.बी.