रूस में भीषण गर्मी के कारण वनाग्नि की घटनाएँ | 11 May 2024

स्रोत: डाउन टू अर्थ

मार्च 2024 की शुरुआत से रूस के आठ क्षेत्रों में फैली वनाग्नि के परिणामस्वरूप इस साल देश के अधिकांश हिस्सों में "उच्च" (High) और "चरम" (Extreme) वनाग्नि की संभावना व्यक्त की गई है। यह विगत वर्षों में देखी गई प्रवृत्ति का ही अनुसरण करती है, जैसे कि वर्ष 2019 और 2022 में साइबेरिया में हीटवेव के कारण वनाग्नि की विनाशकारी घटनाएँ सामने आईं थीं।  

  • सखा गणराज्य या याकुतिया का एक शहर वेरखोयांस्क (Verkhoyansk), जिसे 'विश्व में सबसे ठंडे आवास योग्य स्थान' के रूप में जाना जाता है, ने जून 2020 में 38 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया, जो संभवतः आर्कटिक वृत्त क्षेत्र में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
  • रूस के कई क्षेत्र, जिनमें यहूदी स्वायत्त क्षेत्र (Jewish Autonomous Region) और खाबरोवस्क (Khabarovsk) क्षेत्र शामिल हैं, वर्तमान में वनाग्नि की घटनाओं में व्यापक वृद्धि के कारण आपातकाल की स्थिति में हैं।
  • रसियन हाइड्रोमेटोरोलॉजिकल सेंटर ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि इस साल रूस के अधिकांश हिस्से को "उच्च" और "चरम" वनाग्नि के जोखिम वाली लंबी अवधि का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़ें: वनाग्नि