हैती | 06 Feb 2025

स्रोत: द हिंदू

हैती में आपराधिक गुटों की हिंसा में वृद्धि होने की आशंका है, जिसके कारण 2024 में कम-से-कम 5,600 से अधिक लोगों की मृत्यु की संभावना है।

  • संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस संकट को बढ़ाने वाले मानवाधिकारों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला है।
  • यह राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, कमज़ोर शासन, आर्थिक कठिनाई, दंडमुक्ति की भावना और अवैध हथियारों के प्रवाह से प्रेरित है, जो व्यापक विस्थापन से और भी जटिल हो गया है ।

हैती:

  • स्थान: कैरेबियन सागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर के बीच अवस्थित है।
    • यह हिस्पानियोला द्वीप के पश्चिमी तिहाई भाग पर स्थित है , जिसकी सीमा पूर्व में डोमिनिकन गणराज्य , पश्चिम में जमैका तथा उत्तर-पश्चिम में क्यूबा से लगती है।
  • आधिकारिक भाषाएँ: फ्रेंच और हैतियन क्रियोल
  • ऐतिहासिक महत्त्व: 200 से अधिक वर्षों के स्पेनिश शासन और 100 से अधिक वर्षों के फ्रांसीसी शासन के बाद, विश्व का पहला स्वतंत्र अश्वेत नेतृत्व वाला गणराज्य।

Haiti

भारत-हैती संबंध:

  • भारत और हैती के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं तथा वर्ष 1996 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
  • वर्ष 1995 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर 140 सदस्यीय CRPF की टुकड़ी हैती भेजी थी।
  • भारत-ITEC कार्यक्रम के अंतर्गत हैती को सहायता प्रदान कर रहा है।

और पढ़ें: हैती के राष्ट्रपति की हत्या