अप्रैल 2024 का GST राजस्व संग्रह | 02 May 2024

स्रोत: द हिंदू

  • सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह अप्रैल, 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गया। यह साल-दर-साल 12.4% की महत्त्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेनदेन (13.4% ऊपर) और आयात (8.3% ऊपर) में मज़बूत वृद्धि से प्रेरित है।
  • रिफंड के लेखांकन के बाद, अप्रैल 2024 का शुद्ध GST राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपए है, जो वर्ष 2023 की समान अवधि की तुलना में 15.5% की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है।
  • वित्तमंत्री ने इस वृद्धि का श्रेय अर्थव्यवस्था में मज़बूत गति और कुशल कर संग्रह को दिया, जिसमें राज्यों को IGST (एकीकृत GST) निपटान के कारण कोई बकाया नहीं है।
  • GST क्षतिपूर्ति उपकर संग्रह भी 13,260 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।
    • वर्ष 2017 में GST व्यवस्था में बदलाव के कारण राज्यों को होने वाले राजस्व घाटे की भरपाई के लिये पाँच वर्ष के लिये पेश किये गए उपकर का उपयोग अब महामारी के दौरान लिये गए ऋणों को चुकाने के लिये किया जा रहा है, ताकि लॉकडाउन के कारण राजस्व में गिरावट के बीच राज्यों को मुआवज़ा दिया जा सके।
  • मिज़ोरम ने सर्वाधिक 52% की वृद्धि दर्ज़ की, इसके बाद असम में 25% और दिल्ली, बिहार व गोवा के राजस्व में 23% की वृद्धि दर्ज की गई।

और पढ़ें: वस्तु एवं सेवा कर (GST)