जनरल बिपिन रावत | 15 Feb 2024

हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री ने टोंसब्रिज स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) दिवंगत जनरल बिपिन रावत (1958-2021) की आदमकद (life-size) प्रतिमा का अनावरण किया।

  • बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को पौड़ी, उत्तराखंड में हुआ था।
  • वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (Indian Military Academy - NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पूर्व छात्र हैं।
  • सैन्य करियर की मुख्य बातें:
    • दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-C) और सैन्य संचालन निदेशालय में जनरल स्टाफ ऑफिसर ग्रेड 2 सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।
    • संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के हिस्से के रूप में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक बहुराष्ट्रीय ब्रिगेड की कमान संभाली।
    • चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) की भूमिका संभालने से पहले आर्मी स्टाफ के उप-प्रमुख बने।
  • मुख्य उपलब्धियाँ:
    • पूर्वोत्तर में उग्रवाद को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    • वर्ष 2016 में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो आतंकवादी गतिविधियों की प्रतिक्रिया थी।
  • अलंकरण और पुरस्कार:
    • अपनी सेवा के दौरान उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक और सेना पदक से अलंकृत किया गया।