नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

ICG कार्मिकों हेतु वीरता पुरस्कार

  • 27 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के कर्मियों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिये वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किये।  

  • वीरता पुरस्कार: ये पुरस्कार सशस्त्र बलों एवं अन्य बलों के साथ नागरिकों की बहादुरी के सम्मान पर केंद्रित हैं और इनकी घोषणा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर की जाती है।
  • ICG: यह एक समुद्री सुरक्षा बल है जो समुद्री कानूनों को लागू करने के लिये ज़िम्मेदार है और यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
    • इसकी स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी और यह तटरक्षक अधिनियम, 1978 के अधिनियमन के साथ 18 अगस्त 1978 को एक स्वतंत्र सशस्त्र बल बन गया।
      • वर्ष 1972 में UNCLOS के तहत तटीय राज्यों के लिये EEZs का प्रावधान किया गया। भारत ने भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1976 को लागू किया, जिसके तहत 2.01 मिलियन वर्ग किलोमीटर के समुद्री क्षेत्र पर दावा किया गया, जिसके लिये निगरानी एवं पुलिसिंग की आवश्यकता के क्रम में भारतीय तट रक्षक (ICG) की आवश्यकता पड़ी।
    • इसका क्षेत्राधिकार भारत के प्रादेशिक जल (12 समुद्री मील तक) तथा समीपवर्ती क्षेत्र (24 समुद्री मील तक) और EEZ (200 समुद्री मील तक) तक विस्तारित है।
    • इसके अलावा, यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है।

Gallantry_Awards

और पढ़ें: भारतीय तटरक्षक बल

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2