लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

कवक- मशरूम

  • 23 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: द प्रिंट 

हाल ही के एक अध्ययन से पता चला है कि मैजिक मशरूम में पाए जाने वाले यौगिक साइलोसाइबिन (जो मतिभ्रम उत्पन्न करता है) के अंतर्ग्रहण के परिणामस्वरूप मस्तिष्क के न्यूरॉन नेटवर्क/तंत्रिका तंत्र (जो किसी व्यक्ति में समय और स्व-धारणा/अभिज्ञता को विनियमित करने के लिये ज़िम्मेदार होता है) में अस्थायी परिवर्तन होता है।

  • मशरूम ऐसे कवक हैं जिनमें आमतौर पर एक तना, एक शीर्ष (Cap) और क्लोम/गिल्स (Gills) होते हैं।
  • क्लोरोफिल न पाए जाने के कारण इन्हें कवक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और इस कारण ये प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से अपना भोजन नहीं बना सकते हैं।
    • कवक विषमपोषी जीवों के एक विशिष्ट संघ का हिस्सा हैं।
    • ये यूकेरियोटिक सूक्ष्मजीवों या मैक्रोस्कोपिक जीवों का एक विविध समूह होते हैं जो पादप, जंतु और बैक्टीरिया से पृथक् अपने जैविक समुदाय से संबंधित हैं।
    • एककोशिकीय खमीर/यीस्ट (Yeast) को छोड़कर, कवक तंतुमय होते हैं।
    • कवक के कई लाभकारी अनुप्रयोग हैं जैसे कि पेनिसिलिन एंटीबायोटिक बनाने तथा भोजन के विविध रूपों के साथ बेकिंग और ब्रूइंग/किण्वासवन में खमीर/यीस्ट का अनुप्रयोग।
    • कवक उष्ण व आर्द्र स्थानों में पनपते हैं।
    • कवक में कायिक माध्यमों (विखंडन और मुकुलन ) से जनन के साथ अलैंगिक जनन (बीजाणुओं द्वारा) और लैंगिक जनन हो सकता है।
    • कवक हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में कई कार्यों जैसे कि अपघटन, सहजीविता और मृदा संवर्द्धन के माध्यम से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें: गैनोडर्मा ल्यूसिडम: मैजिकल मशरूम

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2