प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

बोल्ट्ज़मैन पदक जीतने वाले पहले भारतीय

  • 08 Mar 2022
  • 5 min read

हाल ही में प्रोफेसर दीपक धर को वर्ष 2022 के लिये प्रतिष्ठित बोल्ट्ज़मैन पदक (Boltzmann Medal) के लिये चुना गया है।

  • वह यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं तथा वे यह पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन हॉपफील्ड (John Hopfield) के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त करेंगे।
  • चुने गए दो वैज्ञानिकों को अगस्त 2022 में टोक्यो में होने वाले स्टेटफिस 28 सम्मेलन (StatPhys 28 Conference) में पदक प्रदान किये जाएंगे।

बोल्ट्ज़मैन पदक के बारे में:

  • स्टैटफिस सम्मेलन में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड फिज़िक्स ( International Union of Pure and Applied Physics- IUPAP) के सांख्यिकीय भौतिकी (Statistical Physics) पर आयोग द्वारा हर तीन वर्ष में यह पदक प्रदान किया जाता है।
    • IUPAP की स्थापना 1922 में ब्रुसेल्स में 13 सदस्य देशों के साथ हुई थी और पहली आम सभा 1923 में पेरिस में आयोजित की गई थी। वर्तमान में इसके 60 देश सदस्य हैं। 1948 में भारत इसमें शामिल हुआ।
    • यह एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी संगठन है जो भौतिकी समुदाय द्वारा ही संगठित और संचालित है।
  • इस पुरस्कार में सांख्यिकीय भौतिकी में योगदान के लिये पदक और सम्मान शामिल हैं। इस पुरस्कार में लुडविग एडुआर्ड बोल्ट्ज़मैन के लेख के साथ सोने का पानी चढ़ा हुआ बोल्ट्ज़मैन पदक शामिल है।
    • लुडविग एडुआर्ड बोल्ट्ज़मैन एक ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी और दार्शनिक थे।
  • यह केवल एक बार किसी व्यक्ति को दिया जाता है और इस शर्त पर कि उस व्यक्ति ने अब तक नोबेल पुरस्कार नहीं जीता हो।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1975 में हुई थी और नोबेल पुरस्कार विजेता (1982) के.जी. विल्सन पहले प्राप्तकर्त्ता थे।

कौन हैं प्रोफेसर दीपक धर?

  • प्रोफेसर धर का जन्म वर्ष 1951 में हुआ था और उन्होंने वर्ष 1970 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, फिर वर्ष 1972 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से भौतिकी में परास्नातक किया तथा फिर वे पीएचडी के लिये अमेरिका चले गए।
  • वर्ष 1978 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) में एक रिसर्च फेलो के रूप में शामिल हुए। उन्होंने TIFR में पूर्णकालिक प्रोफेसर के रूप में वर्षों तक काम किया और वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए।
  • तब से वे भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, पुणे (IISER) में एक अतिथि संकाय के रूप में शामिल हैं।

उन्हें इस पदक से सम्मानित क्यों किया गया?

  • उन्हें यह पुरस्कार सांख्यिकीय भौतिकी के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु दिया गया है, जिसमें अव्यवस्थित चुंबकीय प्रणालियों में सार्वभौमिक लंबे समय तक छूट, सटीक समाधान और क्लस्टर की समस्याएँ एवं फ्रैक्टल के वर्णक्रमीय आयाम की परिभाषा शामिल है।

विगत वर्षों के प्रश्न

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. ऑरेन्ज पुरस्कार किसी महिला द्वारा अंग्रेज़ी में लिखे कथा साहित्य के लिये प्रदान किया जाता है।

2. पुलित्जर पुरस्कार राष्ट्रमण्डल फाउण्डेशन द्वारा किसी राष्ट्रमण्डल देश के नागरिक को अंग्रेज़ी में किसी साहित्यिक कृति के लिये प्रदान किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (a) 

    स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

    close
    एसएमएस अलर्ट
    Share Page
    images-2
    images-2
    × Snow