अभ्यास वरुण | 12 Sep 2024

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में भारत-फ्राँस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण का 22 वाँ संस्करण भूमध्य सागर में आयोजित हुआ।

  • भारतीय पक्ष से फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट INS तबर, जहाज से आने वाले हेलीकॉप्टर और LRMR विमान P8I ने भाग लिया, जबकि फ्राँसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व FS प्रोवेंस, पनडुब्बी सुफ्रेन, विमान F20; अटलांटिक 2, लड़ाकू विमान MB339 और NH90 डॉफिन हेलीकॉप्टरों ने किया।
    • ये संयुक्त अभ्यास या तो हिंद महासागर या भूमध्य सागर में आयोजित किये जाते हैं।
  • संचालित ऑपरेशन: उन्नत नौसैनिक ऑपरेशन, जिसमें सामरिक युद्धाभ्यास, पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, उड़ान अभ्यास, वायु रक्षा अभ्यास, लाइव हथियार फायरिंग, फोटो-ईएक्स (फोटोग्राफिक अभ्यास) और स्टीम पास्ट शामिल हैं।
  • अन्य भारत-फ्राँस संयुक्त अभ्यास:
  • भारत के साथ संयुक्त अभ्यास:

देश

युद्ध अभ्यास

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रहिंद 

बांग्लादेश

सम्प्रीति 

चीन

हैंड-इन-हैंड 

फ्राँस

शक्ति 

इंडोनेशिया

गरुड़ शक्ति

कज़ाखस्तान 

प्रबल दोस्त्यक

किर्गिज़स्तान 

खंजर

मालदीव

एकुवेरिन

मंगोलिया

नोमडिक एलीफैंट

म्याँमार

इंबेक्स(IMBEX)

नेपाल

सूर्य किरण

ओमान

अल-नागाह

रूस

इंद्र

सेशल्स

लामितिये (LAMITIYE)

श्रीलंका

मित्र शक्ति

थाईलैंड

मैत्री

ब्रिटेन

अजय वाॅरियर 

संयुक्त राज्य अमेरिका

युद्धाभ्यास

संयुक्त राज्य अमेरिका

वज्र प्रहार

और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास