सैन्य अभ्यास काजिंद-2024 | 05 Oct 2024

स्रोत: पी.आई.बी.

भारत-कज़ाखस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद -2024 का 8 वां संस्करण उत्तराखंड में शुरू हुआ, जो 30 सितंबर से 13 अक्तूबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

  • भारत और कज़ाखस्तान के बीच संयुक्त अभ्यास को वर्ष 2016 में ‘अभ्यास प्रबल दोस्‍तीक’ के रूप में शुरू किया गया था। 
    • दूसरे संस्करण के बाद, अभ्यास को कंपनी-स्तरीय अभ्यास में अपग्रेड किया गया और इसका नाम बदलकर ‘अभ्यास काजिंद’ कर दिया गया।
  • संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान हेतु संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है, जिसमे शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर संचालन के लिये अभ्यास और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
    • अध्याय VII में शांति के लिये खतरे, शांति भंग और आक्रामकता के कृत्यों के संबंध में कार्रवाई शामिल है।

और पढ़ें: अभ्यास काज़िन्द-2023