यूफेआ वायनाडेन्सी | 05 Apr 2025

स्रोत: द हिंदू

केरल के पश्चिमी घाट के वायनाड क्षेत्र में एक नई डैमसेल्फ्लाई (कीट) प्रजाति (Euphaea wayanadensis) की खोज की गई है, जो भारत के जैवविविधता रिकॉर्ड में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति है। 

  • वैज्ञानिक महत्त्व: यह प्रजाति केरल की 191वीं ओडोनेट प्रजाति और पश्चिमी घाट में 223वीं दर्ज प्रजाति है।
  • विशिष्ट विशेषताएँ: पश्च-पंखों पर लंबा काला धब्बा (विशेष रूप से नर में), इसे दृष्टिगत रूप से विशिष्ट बनाता है।
    • नर डैमसेल्फ्लाई के थोरेक्स भाग में चौड़ी और एकसमान ह्यूमरल एवं एंटीह्यूमरल धारियाँ इसकी पहचान है।
  • आवास संबंधी प्राथमिकताएँ: यह प्रजाति सदाबहार और अर्द्ध-सदाबहार वनों से घिरे क्षेत्रों में जलीय वनस्पति के साथ तेज बहने वाली शैल धाराओं को पसंद करती है। 
    • शुष्क मौसम (मार्च-अप्रैल) को छोड़कर वर्ष भर पाया जाने वाला यह पक्षी अत्यधिक सीमित वितरण वाला है, जिसके कारण संरक्षण उपायों की आवश्यकता है। 

Western_Ghats

और पढ़ें: प्लैटिगोम्फस बेनरिटेरम