इटली में पंथ मंदिर की खोज | 09 Aug 2024

स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया

हाल ही में पुरातत्वविदों ने इटली के टस्कनी में सासो पिनजुटो नेक्रोपोलिस में प्राचीन एट्रस्केन सभ्यता से संबंधित 2,700 वर्ष पुराना एट्रस्केन पंथ मंदिर (या ओइकोस) खोजा है।

  • उन्होंने 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर हेलेनिस्टिक काल (323-31 ईसा पूर्व) तक के 120 से अधिक कक्षीय कब्रों की खोज की।

इट्रस्केन सभ्यता:

  • यह मध्य इटली (आठवीं से तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व) में तिबर (Tiber) और आर्नो (Arno) नदियों के बीच तथा एपेनिन पर्वतों (Apennine Mountains) के पश्चिम और दक्षिण में फली-फूली।
  • यह सभ्यता, एक साझा भाषा और संस्कृति से एकजुट शहर-राज्यों का एक संघ था, जिसका उत्तरोत्तर रोमन सभ्यता पर बहुत प्रभाव पड़ा।

एट्रस्केन मंदिर:

  • एट्रस्केन मंदिर (Etruscan temples), जो आमतौर पर आयताकार होते थे, टफैसियस ओपस क्वाड्रेटम नींव (वर्गाकार कटे हुए टफ, एक नरम ज्वालामुखीय चट्टान से बने ठोस आधार) पर बनाए गए थे।
  • महत्त्वपूर्ण दृश्यता और प्रतीकात्मक कारणों से इन्हें अक्सर जमीन से ऊँचाई पर रखा जाता था, ये मंदिर आमतौर पर शवादान स्थलों के पास होते थे, जो उन्हें अंत्येष्टि प्रथाओं से जोड़ते थे।
  • धार्मिक और उत्सव के दृश्यों को दर्शाती उभरी हुई बहुरंगी मिट्टी की पट्टियाँ एक सामान्य सजावटी विशेषता थी।