रैपिड फायर
डेनमार्क द्वारा ग्रीनलैंड की संप्रभुता की पुष्टि
- 05 Apr 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
हाल ही में डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़े के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित सुझावों को अस्वीकार कर दिया और यह स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई, भले ही इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित माना जाए, फिर भी अस्वीकार्य है।
- ग्रीनलैंड अमेरिका के लिये सामरिक महत्त्व रखता है, क्योंकि यहाँ पिटफिक अंतरिक्ष बेस है, जो मिसाइल रक्षा के लिये महत्त्वपूर्ण है तथा उत्तरी अमेरिका और यूरोप के बीच सबसे छोटे मार्ग पर स्थित है।
- ग्रीनलैंड के समृद्ध खनिज संसाधन, जिनमें दुर्लभ मृदा खनिज भी शामिल हैं, अमेरिका की रुचि को आकर्षित करते हैं।
- ग्रीनलैंड: यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है, जो उत्तरी अमेरिका और यूरोप के बीच उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है।
- इसमें वॉटकिंस रेंज और स्टॉनिंग आल्प्स जैसी प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ और बोर्ग्लम और मेजरक जैसी नदियाँ हैं।
- इसकी जलवायु आर्कटिक है, जिसमें 80% से अधिक बर्फ (4 किमी. मोटी) है, कठोर शीत ऋतु (-50 डिग्री सेल्सियस), लघु ग्रीष्म ऋतु (10-15 डिग्री सेल्सियस) और 2 महीने तक लगातार दिन का प्रकाश रहता है।
- यह डेनमार्क साम्राज्य के तहत एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में कार्य करता है, जिसमें स्वशासन और अपनी संसद (इनत्सिसर्टुत ) है।