वीडी सावरकर की पुण्यतिथि | 27 Feb 2025
स्रोत: पी.आई.बी.
प्रधानमंत्री ने 26 फरवरी 2025 को वीडी सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका निधन 26 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ था।
- वीडी सावरकर: वह एक राष्ट्रवादी, क्रांतिकारी एवं लेखक थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में प्रमुख भूमिका निभाने के साथ राष्ट्रवादी विचारधारा को आकार दिया।
- राजनीतिक विचारधारा:
- हिंदुत्व: इन्होने हिंदू राष्ट्रवाद को परिभाषित करते हुए भारत की सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत पहचान को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का तर्क दिया।
- हिंदू महासभा नेतृत्व (1937-1943): विभाजन के विरुद्ध समर्थन की और हिंदुओं के लिये सैन्य प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया।
- क्रांतिकारी गतिविधियाँ:
- अभिनव भारत सोसाइटी (यंग इंडिया सोसाइटी, 1904): यह ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध का समर्थन करने वाला एक गुप्त क्रांतिकारी समूह था।
- इंडिया हाउस और फ्री इंडिया सोसाइटी: लंदन में भारतीय छात्रों के बीच क्रांतिकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- वर्ष 1857 के विद्रोह पर पुस्तक (1909): उनकी कृति, भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध - 1857 , ने 1857 के विद्रोह को एक राष्ट्रवादी संघर्ष के रूप में पुनर्परिभाषित किया।
- कारावास (1911-1924): ब्रिटिश शासन के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें अंडमान सेलुलर जेल के काला पानी में 50 साल की सजा सुनाई गई।
- वर्ष 1911 से 1920 के बीच अपनी रिहाई के लिये कुछ दया याचिकाएँ लिखने के बाद उन्हें वर्ष 1924 में रिहा कर दिया गया।
और पढ़ें: वीर सावरकर