नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि

  • 03 Apr 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

प्रधानमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि (30 मार्च) पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • श्यामजी कृष्ण वर्मा: वह एक भारतीय क्रांतिकारी, देशभक्त, वकील और पत्रकार थे, जिनका जन्म 4 अक्तूबर 1857 को मांडवी, गुजरात में हुआ था।  
    • लंदन में उन्होंने वर्ष 1905 में इंडियन होमरूल सोसाइटी की स्थापना की जिसका उद्देश्य युवा भारतीयों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल होने के लिये प्रेरित करना था। 
    • उन्होंने इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट (पत्रिका) की भी स्थापना की, जो ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के बीच उग्र राष्ट्रवादियों के लिये एक संगठित बैठक बिंदु के रूप में विकसित हुआ और भारत के बाहर क्रांतिकारी भारतीय राष्ट्रवाद के सबसे प्रमुख केंद्रों में से एक बन गया।
    • वह बॉम्बे आर्य समाज के पहले अध्यक्ष थे और वीर सावरकर से प्रभावित थे। 
    • ब्रिटिश आलोचना के जवाब में वर्मा इंग्लैंड से पेरिस चले गए और तत्पश्चात प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जिनेवा में बस गए, जहाँ वे 30 मार्च 1930 को अपनी मृत्यु तक रहे।
    • मांडवी के निकट उन्हें समर्पित क्रांति तीर्थ नामक एक स्मारक का निर्माण किया गया और वर्ष 2010 में इसका उद्घाटन किया गया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2