प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

हिदाया चक्रवात

  • 07 May 2024
  • 2 min read

स्रोत : डाउन टू अर्थ 

हाल ही में ‘हिदाया’ नामक एक भीषण चक्रवाती तूफान हिंद महासागर से प्रारंभ होकर तंज़ानिया के दार एस सलाम के समुद्री तट से टकराया है।

  • चक्रवात हिदाया (अरबी में मार्गदर्शन), तंज़ानिया के तांगा, मोरोगोरो, उन्गुजा और पेंबा द्वीपों जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा एवं तेज़ पवनों का कारण बन सकता है।
  • यह चक्रवात दक्षिण हिंद महासागर के में उत्पन्न हुआ था एवं इसका नाम हिंद महासागर में फ्राँस के समुद्र-पार भूभाग(फ्रेंच गुयाना) के लोगों द्वारा रखा गया था।
  • हालाँकि, केन्या को सामान्यतः चक्रवातों से सुरक्षित माना जाता है, परंतु अब यह चक्रवात हिदाया के से प्रभावित है और इससे निपटने की तैयारी कर रहा है।
    • केन्या 4° उत्तर और दक्षिण अक्षांश के अंतर्गत आता है तथा इसे चक्रवातों से सुरक्षित माना जाता है क्योंकि सामान्यतः चक्रवात क्षीण कोरिओलिस बल के कारण भूमध्य रेखा के 5° के भीतर नहीं बनते हैं, जो चक्रवात बनाने के लिये आवश्यक है।
      • उष्णकटिबंधीय चक्रवात सामान्यतः  भूमध्य रेखा के 5° और 30° उत्तर या दक्षिण के बीच के क्षेत्रों में विकसित होते हैं।
    • हालाँकि, सामान्य सुरक्षा के बावजूद, केन्या की चक्रवात हिदाया से प्रभावित होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब केन्या को किसी चक्रवात का सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें: चक्रवात

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2