रैपिड फायर
कोलॉसल स्क्विड
- 26 Apr 2025
- 3 min read
स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस
शोधकर्त्ताओं ने 2,000 फीट की गहराई पर जीवित कोलॉसल स्क्विड (Mesonychoteuthis hamiltoni) की पहली तस्वीर ली।
कोलॉसल स्क्विड
- परिचय: कोलॉसल स्क्विड पृथ्वी पर ज्ञात सबसे बड़ा अकशेरुकी जीव हैं, जो सेफलोपोडा (Cephalopoda) वर्ग और क्रैनचिडे (Cranchiidae) परिवार से संबंधित है।
- निवास स्थान: अंटार्कटिका के चारों ओर परिध्रुवीय क्षेत्र में पाया जाता है, यह दक्षिणी महासागर के मेसोपेलैजिक (200-1000 मीटर) से बाथिपेलैजिक (1000-4000 मीटर) क्षेत्र में निवास करता है।
- इनका व्यावसायिक रूप से मत्स्यन नहीं किया जाता है।
- जैविक विशेषताएँ: वयस्क 14 मीटर तक बढ़ते हैं और उनका वजन लगभग 500 किलोग्राम होता है, जिनमें मादाएँ बड़ी होती हैं। अपने आकार के बावजूद, यह कोमल शरीर वाला और अस्थिहीन होता है।
- इसकी विशाल आँखें, जो कि प्राणी जगत में सबसे बड़ी हैं, गहरे समुद्र में देखने में सहायता करती हैं।
- शिकार को पकड़ने और बचाव के लिये इसके स्पर्शकों (Tentacles) में शक्तिशाली घूमने वाले हुक (Hook) लगे होते हैं। किशोर अर्द्ध-पारदर्शी होते हैं, जबकि वयस्क लाल या बैंगनी रंग के होते हैं तथा उनका शरीर मांसल होता है।
- यह आंतरिक निषेचन के माध्यम से प्रजनन करता है, हालाँकि इसका प्रजनन व्यवहार अज्ञात है।
- भोजन: यह एक गहरे समुद्र में रहने वाला शिकारी है और पैटागोनियन टूथफिश तथा अन्य स्क्विड जैसी बड़ी मछलियों से अपना आहार ग्रहण करता है।
- स्पर्म व्हेल, सील और समुद्री शिकारी इसका शिकार करते हैं।
- IUCN स्थिति: कम चिंताजनक .
- कोलॉसल स्क्विड (Architeuthis dux) के साथ तुलना: कोलॉसल स्क्विड लंबे, पतले अंग वाले तथा अधिक मज़बूत होते हैं।
- दोनों सबसे बड़े अकशेरुकी जीवों में से हैं, जो स्पर्म व्हेल के लिये शीर्ष शिकारी और प्रमुख शिकार के रूप में कार्य करते हैं।
और पढ़ें: कोलैकैंथ