रैपिड फायर
कोलोसल A23a आइसबर्ग
- 06 Mar 2025
- 2 min read
स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स
विश्व का सबसे बड़ा आइसबर्ग, कोलोसल A23a (3,672 वर्ग किमी), दक्षिण जॉर्जिया द्वीप से लगभग 70 किमी दूर अटका हुआ है, जो संभवतः अपने वन्यजीव आवासों को पारिस्थितिक क्षति से बचा रहा है।
- A23a वर्ष 1986 में फिल्चनर आइस शेल्फ (अंटार्कटिका) से टूट गया और 30 से अधिक वर्षों तक वेडेल सागर में अटका रहा और वर्ष 2020 में उत्तर की ओर दक्षिण जॉर्जिया द्वीप की ओर बहना शुरू कर दिया।
- आइसबर्ग के भूमि पर अवतलन और विगलन से निकलने वाले पोषक तत्त्व समुद्री भोजन की उपलब्धता को बढ़ा सकते हैं, जिससे क्षेत्रीय पारिस्थितिकी तंत्र को सहायता मिल सकती है।
- दक्षिण जॉर्जिया द्वीप: ब्रिटेन दक्षिण जॉर्जिया (जिस पर अर्जेंटीना भी दावा करता है) को ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र के रूप में प्रशासित करता है।
- आइसबर्ग: आइसबर्ग वृहदाकार तैरते हिम पिंड होते हैं जो ग्लेशियरों से टूटकर महासागरों या समुद्रों में तैरते रहते हैं।
- चूँकि हिम का घनत्व जल से कम होता है, इसलिये आइसबर्ग का 90% भाग जल की सतह से नीचे रहता है, केवल ऊपरी भाग ही दिखाई देता है।
और पढ़ें: आइसबर्ग A68a