रैपिड फायर
छत्रपति शिवाजी महाराज
- 19 Feb 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाई गई, जो उनकी स्थायी विरासत और प्रभाव को दर्शाती है।
- छत्रपति शिवाजी महाराज: शिवाजी महाराज का 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग, पुणे में जन्म हुआ, वे भोंसले वंश के एक दूरदर्शी नेता और मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे, जिन्हें मुगल साम्राज्य का विरोध करने और स्वशासन हेतु प्रयास करने के लिये जाना जाता है।
- प्रमुख युद्ध: प्रतापगढ़ का युद्ध, पावनखिंड का युद्ध, सूरत पर कब्ज़ा, पुरंदर का युद्ध, सिंहगढ़ का युद्ध और संगमनेर का युद्ध।
- वाघनख का उपयोग शिवाजी ने वर्ष 1659 में प्रतापगढ़ के युद्ध में अफ़ज़ल खान को मारने के लिये किया था।
- उपाधियाँ: छत्रपति, शककर्ता (Shakakarta), क्षत्रिय कुलवंत, और हैन्दव धर्मोद्धारक।
- प्रशासन: अष्टप्रधान (आठ मंत्रियों की परिषद) के साथ केंद्रीकृत प्रशासन, जागीरदारी प्रणाली को समाप्त कर दिया गया, रैयतवाड़ी प्रणाली को लागू किया गया और तटीय रक्षा के लिये एक मज़बूत नौसेना बल का निर्माण किया गया।
- शिवाजी अपनी नवीन गुरिल्ला युद्ध रणनीति के लिये प्रसिद्ध हैं, जिसने बाद के शासकों को प्रभावित किया और मराठा सैन्य परिदृश्य को आकार दिया।
- अन्य प्रमुख मराठा राजा: शिवाजी के बाद, संभाजी (1681–1689), राजाराम (1689–1700) और शाहू (1707–1749) ने मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया। बाद में पेशवा प्रशासन की शुरुआत बालाजी विश्वनाथ (1713–1720) से हुई, जिन्होंने मराठा शासन को सुदृढ़ किया।
- पेशवा माधवराव प्रथम (1761-1772) ने पानीपत के तीसरे युद्ध (1761) के बाद मराठा शक्ति को पुनर्जीवित किया।
और पढ़ें... छत्रपति शिवाजी महाराज