चार्ल्स डार्विन का मेंढक | 31 Jul 2024

स्रोत: डाउन टू अर्थ 

हाल ही में वैज्ञानिकों ने अंडमान द्वीप समूह में स्थानिक चार्ल्स डार्विन मेंढक (मिनरवेरिया चार्ल्सडार्विनी) प्रजाति में अद्वितीय प्रजनन व्यवहार की खोज की है।

  • परिवार: यह डिक्रोग्लोसिडे परिवार से संबंधित है, जो एशियाई मेंढकों का एक बड़ा समूह है जिसमें 220 से अधिक प्रजातियाँ हैं।
  • IUCN स्थिति: मेंढक को वर्तमान में IUCN रेड लिस्ट में 'सुभेद्यता' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • इनका नाम प्रसिद्ध प्रकृतिवादी चार्ल्स डार्विन के सम्मान में रखा गया है।
    • ये मेंढक अपने स्थलीय अंडे पानी के ऊपर देते हैं तथा प्रजनन के दौरान वृक्ष गुहा की दीवारों पर उल्टा लेट जाते हैं, जो संभवतः आवास के नुकसान के अनुकूलन के रूप में होता है।
    • विखंडित वन आवास के कारण, वे अब प्रजनन स्थल के रूप में प्लास्टिक की थैलियों जैसी कृत्रिम वस्तुओं का उपयोग करते हैं।
    • नर मेंढक मादाओं को आकर्षित करने के लिये तीन अलग-अलग आवाज़ें निकालते हैं, साथ ही प्रतिद्वंद्वियों को रोकने के लिये आक्रामक आवाज़ें निकालते हैं। असफल होने पर, वे मानव युद्ध तकनीकों से मिलते-जुलते शारीरिक टकराव में शामिल हो जाते हैं।

और पढ़ें: मानसून क्रोक्स बायोब्लिट्ज