प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

  • 23 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी 

हाल ही में प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती (23 जुलाई 2024) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वह एक लोकप्रिय भारतीय नेता और क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के लिये संघर्ष किया।

  • उनका जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर ज़िले में हुआ था।
  • 15 वर्षीय छात्र के रूप में दिसंबर, 1921 में यह असहयोग आंदोलन में शामिल हुए।
  • गांधी द्वारा वर्ष 1922 में असहयोग आंदोलन को वापस लिये जाने के बाद चंद्रशेखर आज़ाद, हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (Hindustan Republican Association- HRA) में शामिल हो गए।
    • HRA भारत का एक क्रांतिकारी संगठन था जिसकी स्थापना वर्ष 1924 में पूर्वी बंगाल में शचींद्र नाथ सान्याल, राम प्रसाद बिस्मिल और जोगेश चंद्र चटर्जी द्वारा औपनिवेशिक सरकार को सत्ताहीन करने के क्रम में सशस्त्र क्रांति करने हेतु की गई थी।
    • इसके सदस्यों में भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान एवं राजेंद्र लाहिड़ी थे।
  • HRA को बाद में ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ (HSRA) के रूप में पुनर्गठित किया गया था।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1928 में नई दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला में चंद्रशेखर आज़ाद, अशफाक उल्ला खान, भगत सिंह, सुखदेव थापर और जोगेश चंद्र चटर्जी ने की थी।
  • चंद्रशेखर आज़ाद वर्ष 1929 में लॉर्ड इरविन की ट्रेन पर बम फेंकने के षड्यंत्र में भी शामिल थे।
  • 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के आज़ाद पार्क में चंद्रशेखर आज़ाद को वीरगति प्राप्त हुई।

और पढ़ें… आज़ाद की क्रांतिकारी गतिविधियाँ और गुरिल्ला युद्ध की रणनीति

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2