दक्षिण अफ्रीका में केप गिद्ध | 01 Mar 2025
स्रोत: डाउन टू अर्थ
30 वर्षों के बाद केप गिद्ध (Gyps coprotheres) को दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में माउंटेन ज़ेबरा नेशनल पार्क के पास देखा गया है।
- केप गिद्ध: यह केवल दक्षिणी अफ्रीका में स्थानिक है तथा दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो, बोत्सवाना और मोज़ाम्बिक में प्रमुख रूप से पाया जाता है।
- यह क्रीमी-बफ रंग का होता है, जिसमें विपरीत गहरे रंग के पंख और पूँछ और शहद के रंग की आंखें, नीला गला तथा चोंच काली होती है।
- यह एकसंगमनी (Monogamous) है, अर्थात प्रति मौसम में एक चूजे का पालन-पोषण करता है, समूह में रहता है, तथा केवल सड़ा हुआ मांस (Carrion) का सेवन करता है।
- इसे IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
- केवल तीन प्रजातियाँ ही अफ्रीका में विशिष्ट रूप से पाई जाती हैं, अर्थात् व्हाइट हेडेड गिद्ध, हूडेड गिद्ध, और केप गिद्ध।
- वैश्विक गिद्ध वितरण: समग्र विश्व में गिद्ध की 23 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिन्हें इस प्रकार विभाजित किया गया है:
- ओल्ड वर्ल्ड गिद्ध (16 प्रजातियाँ, अफ्रीका, यूरोप, एशिया में पाई जाती हैं)
- न्यू वर्ल्ड गिद्ध (7 प्रजातियाँ, अमेरिका और कैरिबियन में पाई जाती हैं)।
और पढ़ें: संरक्षित क्षेत्रों में संकट में गिद्ध