नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

दक्षिण अफ्रीका में केप गिद्ध

  • 01 Mar 2025
  • 2 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ

30 वर्षों के बाद केप गिद्ध (Gyps coprotheres) को दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में माउंटेन ज़ेबरा नेशनल पार्क के पास देखा गया है। 

  • केप गिद्ध: यह केवल दक्षिणी अफ्रीका में स्थानिक है तथा दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो, बोत्सवाना और मोज़ाम्बिक में प्रमुख रूप से पाया जाता है।
    • यह क्रीमी-बफ रंग का होता है, जिसमें विपरीत गहरे रंग के पंख और पूँछ और शहद के रंग की आंखें, नीला गला तथा चोंच काली होती है।
    • यह एकसंगमनी (Monogamous) है, अर्थात प्रति मौसम में एक चूजे का पालन-पोषण करता है, समूह में रहता है, तथा केवल सड़ा हुआ मांस (Carrion) का सेवन करता है।
    • इसे IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
    • केवल तीन प्रजातियाँ ही अफ्रीका में विशिष्ट रूप से पाई जाती हैं, अर्थात् व्हाइट हेडेड गिद्ध, हूडेड गिद्ध, और केप गिद्ध।

Cape_Vulture

  • वैश्विक गिद्ध वितरण: समग्र विश्व में गिद्ध की 23 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिन्हें इस प्रकार विभाजित किया गया है:
    • ओल्ड वर्ल्ड गिद्ध (16 प्रजातियाँ, अफ्रीका, यूरोप, एशिया में पाई जाती हैं)
    • न्यू वर्ल्ड गिद्ध (7 प्रजातियाँ, अमेरिका और कैरिबियन में पाई जाती हैं)।

Himalayan_Griffon_Vulture

और पढ़ें: संरक्षित क्षेत्रों में संकट में गिद्ध

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2