बोंगोसागर 2025 नौसैनिक अभ्यास | 17 Mar 2025

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

भारत की SAGAR (समुद्र में सभी की सुरक्षा और विकास) पहल के तहत परिचालन समन्वय, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को सुदृढ़ करते हुए भारतीय नौसेना के INS रणवीर और बांग्लादेश नौसेना के BNS अबू उबैदा ने बंगाल की खाड़ी में बोंगोसागर 2025 नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया।

  • INS रणवीर: यह राजपूत श्रेणी के पाँच विनाशक जहाज़ों में से चौथा जहाज़ है, जिसे वर्ष 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था।
  • SAGAR: वर्ष 2015 में प्रस्तुत SAGAR भारत का विदेश नीति सिद्धांत है जिसका उद्देश्य विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग, समुद्री सुरक्षा, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय विश्वास को बढ़ाना है।
  • भारत-बांग्लादेश अभ्यास: सेना (अभ्यास सम्प्रीति) और नौसेना (अभ्यास बोंगोसागर, और समन्वित गश्ती (CORPAT))।

Bangladesh

और पढ़ें: भारत-बांग्लादेश संबंध