नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

रामकृष्ण परमहंस की जयंती

  • 19 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

प्रधानमंत्री ने 18 फरवरी 2025 को स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • परिचय: रामकृष्ण परमहंस का जन्म गदाधर चट्टोपाध्याय के रूप में 18 फरवरी 1836 को बंगाल में हुआ था।

Ramakrishna_Paramhansa

  • धार्मिक दर्शन: वह देवी काली के प्रति गहरी आस्था रखते थे, पुजारी के रूप में सेवा करते थे और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में उनकी पूजा करते थे।
    • उन्होंने तांत्रिक, भक्ति, वैष्णववाद और अद्वैत वेदांत सहित विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं का अनुसरण किया।
    • रामकृष्ण ने धार्मिक एकता का उपदेश दिया और उनका मानना था कि सभी धर्म एक ही सत्य की ओर ले जाते हैं। 
  • विरासत का प्रसार: उनके प्रमुख शिष्य नरेन्द्र नाथ दत्त (बाद में स्वामी विवेकानंद) ने वर्ष 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और रामकृष्ण की शिक्षाओं को भारत, अमेरिका एवं यूरोप में प्रसारित किया।
  • शिक्षण दस्तावेज़ीकरण: उनके शिष्य महेंद्रनाथ गुप्त ने श्री श्री रामकृष्ण कथामृत (बंगाली) नामक पुस्तक में रामकृष्ण की शिक्षाओं का दस्तावेज़ीकरण किया।

और पढ़ें: रामकृष्ण मिशन के 'जागृति' कार्यक्रम

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2