भीमताल झील | 02 May 2024

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस  

  • भीमताल झील उत्तराखंड राज्य में नैनीताल ज़िले (जिसे "भारत का झीलों का ज़िला" भी  कहा जाता है।) की सबसे बड़ी झील है साथ ही यह कुमाऊँ क्षेत्र की भी सबसे बड़ी झील है।
    • इसका नाम प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत के दूसरे पांडव भीम के नाम पर रखा गया है।
  • यह एक प्राकृतिक झील है और इसकी उत्पत्ति का श्रेय पृथ्वी की भू पर्पटी के खिसकने के कारण उत्पन्न हुए अनेक भ्रंशों को दिया जाता है।
  • यह झील 1883 में ब्रिटिश काल के दौरान बनाई गई थी और इस पर एक चिनाई वाला बांध (Masonry dam) बनाया गया है।
  • झील के चारों ओर समृद्ध वनस्पति और जीव हैं और झील के चारों ओर पहाड़ी ढलानों पर देवदार और ओक के घने जंगल हैं।
    • यह सर्दियों के महीनों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का निवास स्थान होता है।
    • क्षेत्र में पाई जाने वाली प्रसिद्ध प्रजातियों में बुलबुल, वॉल क्रीपर, एमराल्ड डव, ब्लैक ईगल और टैनी फिश उल्लू शामिल हैं।
  • झील के केंद्र में एक द्वीप है जिसे एक मछलीघर (Aquarium) के साथ पर्यटकों के आकर्षण के रूप में विकसित किया गया है।

और पढ़ें: सूर्यधार झील