प्रारंभिक परीक्षा
एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम
- 15 Feb 2025
- 4 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री ने नई दिल्ली में 14वें एशियाई मत्स्यपालन एवं जलीय कृषि फोरम (AFAF) का उद्घाटन किया।
एशियाई मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि फोरम (AFAF) क्या है?
- परिचय:
- AFAF एक वैश्विक मत्स्य पालन और जलीय कृषि सम्मेलन है जो एशियाई मत्स्य पालन सोसायटी (AFS) द्वारा प्रत्येक 3 वर्ष में आयोजित किया जाता है।
- AFS, एक गैर-लाभकारी वैज्ञानिक निकाय, की स्थापना वर्ष 1984 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हुई थी।
- इसमें संबद्ध क्षेत्र की चुनौतियों, प्रवृत्तियों और नवाचारों पर चर्चा करने के लिये विभिन्न वैज्ञानिक, शोधकर्त्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होते हैं।
- यह फोरम मत्स्य पालन और जलीय कृषि के भविष्य के लिये बेहतर पद्धतियों को विकसित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करता है।
- AFAF एक वैश्विक मत्स्य पालन और जलीय कृषि सम्मेलन है जो एशियाई मत्स्य पालन सोसायटी (AFS) द्वारा प्रत्येक 3 वर्ष में आयोजित किया जाता है।
- मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया.
- मेज़बान के रूप में भारत: भारत ने दूसरी बार AFAF की मेज़बानी की (प्रथमतः वर्ष 2007 में कोच्चि में आयोजित 8वीं AFAF)।
- आयोजक:
- AFS ने ICAR, मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार और एशियाई मत्स्य सोसायटी भारतीय शाखा (AFSIB), मैंगलोर के सहयोग से इसका आयोजन किया।
- 14वें AFAF का विषय: “ग्रीनिंग द ब्लू ग्रोथ इन एशिया-पैसिफिक”।
भारत के मत्स्यपालन क्षेत्र की स्थिति क्या है?
- भारत, चीन के बाद विश्व में तीसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि देश है।
- भारत मत्स्य निर्यात में विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है, जिसका वैश्विक मत्स्य उत्पादन में 7.7% का योगदान है।
- शीर्ष मत्स्य उत्पादक राज्य: आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक।
- अंतर्देशीय मत्स्य पालन का कुल उत्पादन में 75% से अधिक हिस्सा है।
- सरकार की पहलें:
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्नप्रिलिम्स:प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा जीव निस्यंदक भोजी (फिल्टर फीडर) है? (2021) (a) अशल्क मीन (कैटफिश) उत्तर: (c) प्रश्न. ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ योजना के अंतर्गत, निम्नलिखित में से किन-किन उद्देश्यों के लिये कृषकों को अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है? (2020)
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये- (a) केवल 1, 2 और 5 उत्तर: (b) |