जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

अंत्योदय दिवस 2024

  • 25 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: IE

25 सितंबर, 2024 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में अंत्योदय दिवस मनाया गया। 

  • यह दिवस उनके जीवन और योगदान की स्मृति तथा भारतीय राजनीति एवं समाज पर उनके प्रभाव को प्रमुखता से दर्शाने हेतु मनाया जाता है।
  • योगदान: उन्होंने अंत्योदय पर ध्यान केंद्रित किया जिसका अर्थ है समाज में वंचित/उपेक्षित व्यक्ति का उत्थान और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना।
    • उनका "एकात्म मानववाद" का दर्शन व्यक्तिगत और सामूहिक कल्याण, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता तथा आत्मनिर्भरता पर केंद्रित था।
    • वह भारतीय जनसंघ (BJS) के सह-संस्थापक थे, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के रूप में विकसित हुआ।
    • वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के भी एक प्रमुख विचारक थे। 
  • मान्यता: 25 सितंबर, 2014 से उनकी जयंती को राष्ट्र के प्रति उनके प्रयासों और योगदान को मान्यता देने के लिये अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    • वर्ष 2015 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) का नाम बदलकर दीनदयाल अंत्योदय योजना-NRLM कर दिया गया। 
    • वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया। वर्ष 1968 में मुगलसराय के निकट ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2