मंगल ग्रह पर प्राचीन झील | 31 Jan 2024

नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार(GPR) अवलोकनों के माध्यम से मंगल ग्रह के जेज़ेरो क्रेटर में प्राचीन झील तलछट के अस्तित्व की पुष्टि की है।

  • निष्कर्ष इस सिद्धांत का समर्थन करते हैं कि मंगल ग्रह ठंडे और शुष्क होने से गर्म, गीला तथा संभवतः निवास के लिये उपयुक्त होने के संक्रमण से गुज़रा है।
  • पर्सीवरेंस एक कार के आकार का मार्स रोवर है जिसे नासा के मार्स 2020 मिशन के हिस्से के रूप में मंगल पर जेज़ेरो क्रेटर का पता लगाने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
    • इसका निर्माण जेट प्रोपल्शन लेबोरटरी द्वारा किया गया और 30 जुलाई, 2020 को लॉन्च किया गया।