प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

AI कृष और AI भूमि

  • 27 May 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में दूरदर्शन किसान (DD KISAN) कृत्रिम बुद्धिमत्ता कृष (AI Krish) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता भूमि (AI Bhoomi) नामक दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता एंकर  (AI Anchors) लॉन्च करने वाला देश का पहला सरकारी टीवी चैनल बन गया है।

  • ये दोनों चैनल किसानों के लिये सूचना केंद्र के रूप में कार्य करेंगे, कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर निम्नलिखित जानकारियाँ प्रदान करेंगे:
    • कृषि अनुसंधान में अत्याधुनिक प्रगति।
    • कृषि बाज़ारों (मंडियों) में कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुझान।
    • मौसम के पूर्वानुमान जो फसलों को प्रभावित कर सकते हैं।
    • कृषि को समर्थन देने वाली सरकारी योजनाओं का विवरण।
  • वे 50 भाषाओं में बात कर सकते हैं और 24 घंटे और 365 दिन समाचार पढ़ सकते हैं।
  • इस पहल का उद्देश्य समग्र विकास को शिक्षित करने और उसको बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ कृषि एवं ग्रामीण समुदाय की सेवा करना है।
  • DD KISAN एक भारतीय राज्य के स्वामित्व वाला कृषि टेलीविज़न चैनल है, जिसकी स्थापना सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा की गई है।
  • यह दूरदर्शन का प्रमुख चैनल है, जिसे 26 मई, 2015 को लॉन्च किया गया था।
    • इसका उद्देश्य कृषि और ग्रामीण समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करना, संतुलित खेती, पशुपालन एवं वृक्षारोपण सहित कृषि की त्रि-आयामी अवधारणा को मज़बूत करना है।

और पढ़े:  दूरदर्शन का लोगो, केवल प्रसार भारती के माध्यम से प्रसारण

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow