नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

लघु-स्तरीय मत्स्य पालन को आगे बढ़ाना

  • 26 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

भारत ने नीली अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हुए बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी अंतर-सरकारी संगठन (BOBP-IGO) की अध्यक्षता संभाल ली है।

  • भारत का लक्ष्य लघु-स्तरीय मत्स्य पालन (SSF) की आजीविका, स्थिरता और आर्थिक विकास में सुधार करना है।
  • BOBP-IGO (वर्ष 2003) के बारे में: यह बंगाल की खाड़ी  में SSF को समर्थन देने वाला एक क्षेत्रीय मत्स्य पालन निकाय है।
    • इसके सदस्यों में बांग्लादेश, भारत, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं, जबकि इंडोनेशिया, मलेशिया, म्याँमार और थाईलैंड गैर-अनुबंधित सहयोगी पक्ष हैं।
  • SSF के बारे में: SSF मत्स्यन करने वाले परिवारों द्वारा किया जाने वाला पारंपरिक, कम पूंजी वाला मत्स्य पालन है, जिसमें वे छोटे जहाज़ों (यदि कोई हो) का उपयोग करते हैं, तथा जीविका या वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिये छोटी, निकटवर्ती यात्राएँ करते हैं।

SSF_Importance

  • SSF का वैश्विक महत्त्व: 
    • भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र: भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक देश है, जहाँ 28 मिलियन लोग इस क्षेत्र में कार्यरत हैं।
    • भारत छठा सबसे बड़ा समुद्री मत्स्य उत्पादक (कुल मत्स्य उत्पादन का 1/3) है।
    • भारत में 13 तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, 7,516 किलोमीटर लंबी तटरेखा और 2.20 मिलियन वर्ग किलोमीटर का विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) है।
    • भारत में 5 मिलियन सक्रिय समुद्री मछुआरे हैं, जिनमें लगभग 50% कार्यबल महिलाएँ हैं।

Strengthening_SSF

और पढ़ें: मत्स्य पालन क्षेत्र में परिवर्तन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2