संत कबीर दास की 647वीं जयंती | 25 Jun 2024

स्रोत: पी.आई.बी.

22 जून, 2024 को प्रधानमंत्री ने संत कबीर दास की 647वीं जयंती मनाई

  • 15वीं शताब्दी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत कबीर दास का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण एक हिंदू बुनकर दंपत्ति ने किया था।
  • वे भक्ति आंदोलन में एक उल्लेखनीय व्यक्ति थे, जिसमें ईश्वर के प्रति समर्पण और प्रेम पर जोर दिया गया था।
    • भक्ति आंदोलन 7वीं शताब्दी में दक्षिण भारत में शुरू हुआ और 14वीं और 15वीं शताब्दी के दौरान उत्तर भारत में फैल गया।
    • भक्ति आंदोलन के लोकप्रिय संत कवियों, जैसे रामानंद और कबीर दास ने स्थानीय भाषाओं में भक्ति गीत गाए।
  • कबीर ने रामानंद और शेख तकी जैसे गुरुओं से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया और अपने अद्वितीय दर्शन को आकार दिया।
  • कबीर को हिंदू और मुसलमान दोनों ही पूजते हैं और उनके अनुयायी "कबीर पंथी" के नाम से जाने जाते हैं।
  • उनकी लोकप्रिय साहित्यिक कृतियों में कबीर बीजक (कविताएँ और छंद), कबीर परचाई, साखी ग्रंथ, आदि ग्रंथ (सिख) और कबीर ग्रंथावली (राजस्थान) शामिल हैं।
  • ब्रजभाषा और अवधी बोलियों में लिखी गई उनकी रचनाओं ने भारतीय साहित्य और हिंदी भाषा के विकास को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया।

अधिक पढ़ें: संत कबीर दास जयंती