नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

डेनमार्क का 4,000 वर्ष पुराना वुडन सर्कल

  • 28 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

डेनमार्क में पुरातत्वविदों द्वारा इंग्लैंड के स्टोनहेंज (3100-1600 ईसा पूर्व) जैसे दिखने वाले 4,000 वर्ष पुराने नियोलिथिक वुडन सर्कल की खोज की गई है। 

मुख्य निष्कर्ष:

  • इस संरचना में 30 मीटर व्यास में व्यवस्थित 45 वुडन पाइल्स शामिल हैं जिनका उपयोग संभवतः अनुष्ठानों या सूर्य पूजा में किया जाता था।
  • इसके पास में ही एक कांस्य युगीन (1700-1500 ईसा पूर्व) बस्ती मिली है, जिसमें एक कब्र और एक कांस्य तलवार भी शामिल है।
    • कांस्य युग 2,000 ईसा पूर्व से 700 ईसा पूर्व तक का समय था जब लोग कांस्य का उपयोग करते थे।
  • यह खोज मृदभांडों और कब्रों जैसी साझा कलाकृतियों के माध्यम से डेनमार्क के नवपाषाणकालीन अनुष्ठानों और ब्रिटेन के साथ संभावित सांस्कृतिक संबंधों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

स्टोनहेंज:

  • स्टोनहेंज इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित एक प्रागैतिहासिक महापाषाण स्मारक है (3100-1600 ईसा पूर्व), जिसमें संकेंद्रित वृत्तों में विशाल खड़े पत्थर हैं, जिनका उपयोग संभवतः खगोलीय, अनुष्ठानिक या दफन प्रयोजनों के लिये किया जाता था।
  • इसका निर्माण सरसेन बलुआ पत्थर और ब्लूस्टोन से किया गया था, तथा इससे संबंधित एवेन्यू और कर्स्यूज़ जैसे स्मारक भी जुड़े हुए थे।
  • इसे वर्ष 1986 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई।

और पढ़ें:  पाषाण युग की लकड़ी की कलाकृतियाँ, भारत में विश्व धरोहर स्थल 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2