रैपिड फायर
38वाँ राष्ट्रीय खेल
- 17 Feb 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी
केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को संबोधित किया तथा भारत में खेल अवसंरचना के विकास पर प्रकाश डाला ।
- 39वें राष्ट्रीय खेल मेघालय में आयोजित किये जायेंगे ।
- 38वें राष्ट्रीय खेलों के बारे में: यह 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किये गए थे।
- शुभंकर: खेलों का शुभंकर मौली था, जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित था।
- शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता: सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (प्रथम), महाराष्ट्र (द्वितीय), और हरियाणा (तृतीय)।
- भारत का राष्ट्रीय खेल एक ओलंपिक शैली का बहु-खेल आयोजन है, जिसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी पदक के लिये प्रतिस्पर्द्धा करते हैं।
- भारत का खेल बजट 2014 में 800 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 तक 3,800 करोड़ रुपए हो जाएगा।
- TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के साथ, प्रतियोगी भारत में वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों के लिये पहले से ही तैयारी कर रहे हैं।