छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगाँठ | 26 Jun 2024

स्रोत: पी.आई.बी. 

हाल ही में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (Indira Gandhi National Centre for the Arts- IGNCA) और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) द्वारा शिवाजी महाराज के 115 ऑयल पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

  • प्रदर्शनी में प्रदर्शित पेंटिंग्स को पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे के मार्गदर्शन में बनाया गया था।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज का 6 जून 1674 को रायगढ़ में मराठों के राजा के रूप में राज्याभिषेक किया गया था।
    • उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे ज़िले के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था।
    • उनके पिता शाहजी भोंसले बीजापुर सल्तनत के अधीन मराठा सेनापति थे और उनकी माता का नाम जीजाबाई था। उन्होंने छत्रपति, शककर्त्ता, क्षत्रिय कुलवंत और हैंदव धर्मोद्धारक की उपाधियाँ धारण कीं।

और पढ़ें..छत्रपति शिवाजी महाराज