प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

अमेरिका का 248वाँ स्वतंत्रता दिवस

  • 05 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में अमेरिका ने 4 जुलाई 2024 को अपने स्वतंत्रता दिवस की 248वीं वर्षगाँठ मनाई है।

  • 4 जुलाई 1776 को द्वितीय महाद्वीपीय कॉन्ग्रेस द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाने के बाद अमेरिका को एक संप्रभु राष्ट्र घोषित किया गया।
    • इस दिन ब्रिटिश उपनिवेशों का ग्रेट ब्रिटेन से पृथक्करण हुआ था।
  • स्वतंत्रता के लिये संघर्ष वर्ष 1775 में शुरू हुआ जब 13 अमेरिकी उपनिवेशों ने किंग जॉर्ज तृतीय के अधीन ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता की मांग की।
    • इस संघर्ष ने अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध (1775-1783) को जन्म दिया, जो उपनिवेशों की स्वशासन और दमनकारी ब्रिटिश नीतियों से मुक्ति की इच्छा से प्रेरित था।
  • अमेरिकी उपनिवेशों ने घोषणा-पत्र स्वीकृत होने के दो दिन पहले 2 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा के लिये मतदान किया और 13 में से 12 उपनिवेशों ने आधिकारिक तौर पर ग्रेट ब्रिटेन के साथ राजनीतिक संबंध तोड़ने का फैसला किया।
  • अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के कारणों में आर्थिक विकास में बाधा डालने वाले ब्रिटिश व्यापार प्रतिबंध, पश्चिम की ओर विस्तार पर प्रतिबंध, ज्ञानोदय विचारकों का प्रभाव, उपनिवेशों पर कर लगाने के ब्रिटिश प्रयास, ब्रिटिश संसद में प्रतिनिधित्व की कमी और औपनिवेशिक असंतोष को बढ़ाने वाले कोएर्सिव एक्ट जैसे कठोर उपाय शामिल थे।

और पढ़ें: संयुक्त राज्य अमेरिका का 244वाँ स्वतंत्रता दिवस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow