17वाँ राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस | 21 Apr 2025
स्रोत: डी.डी.
प्रधानमंत्री ने 17वें राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल 2025) के अवसर पर सिविल सेवकों को संबोधित किया और लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिये प्रधानमंत्री पुरस्कार (PMAEPA) से सम्मानित किया।
- राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर, सिविल सेवाओं में महिलाओं के ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व पर प्रकाश डाला गया, जिसमें वर्ष 2023 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) बैच की 41% 74 महिला अधिकारी शामिल थीं।
- राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस: यह प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवकों के समर्पण का सम्मान करने के लिये मनाया जाता है। पहली बार वर्ष 2006 में मनाया गया यह दिवस दिल्ली के मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के परिवीक्षार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के संबोधन की याद में मनाया जाता है, जहां उन्होंने 21 अप्रैल 1947 को सिविल सेवकों को "स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया" कहा था।
- PMAEPA: केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों द्वारा किये गए उत्कृष्ट और अभिनव कार्यों को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया। सभी सरकारी अधिकारी और संगठन इसके लिये पात्र हैं।
- चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग समिति, विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन तथा कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री द्वारा अंतिम अनुमोदन शामिल है।
- पुरस्कार में एक ट्रॉफी, एक स्क्रॉल और लोक कल्याणकारी पहलों के समर्थन के लिये 20 लाख रुपए शामिल हैं।
- सिविल सेवाओं से संबंधित पहल: मिशन कर्मयोगी, लैटरल एंट्री स्कीम (LES), ई -समीक्षा और केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS)।
और पढ़ें: सिविल सेवा दिवस