स्वतंत्रता दिवस पर पाएँ सभी ऑनलाइन, पेनड्राइव कोर्सेज़, डीएलपी और टेस्ट सीरीज़ पर 40% की छूट। 15-18 अगस्त । डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिये यह फॉर्म ज़रूर भरें। कॉलबैक फॉर्म:
अभी रजिस्टर करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

अभ्यास मित्र शक्ति का 10वाँ संस्करण

  • 17 Aug 2024
  • 3 min read

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति का 10वाँ संस्करण शुरू हुआ।

  • मित्र शक्ति अर्द्ध-शहरी इलाकों में विद्रोहों की रोकथाम और आतंकवाद रोधी अभियानों पर आधारित एक वार्षिक अभ्यास है।  
    • यह श्रीलंकाई सेना द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा द्विपक्षीय अभ्यास है और भारत तथा श्रीलंका की बढ़ती रक्षा साझेदारी का प्रमुख हिस्सा है।
    • इस संयुक्त अभ्यास को सामरिक अभ्यासों और व्यावहारिक चर्चाओं के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों की वर्तमान गतिशीलता को शामिल करने के उद्देश्य से अभिकल्पित किया गया है।
  • श्रीलंका के साथ भारत का अन्य अभ्यास- स्लाइनक्स/SLINEX (नेवी)।
  • श्रीलंका हिंद महासागर में स्थित दक्षिण एशिया में एक द्वीप देश है, जो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में और अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में है।
    • यह मन्नर की खाड़ी और पाल्क स्ट्रेट द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप से अलग हो गया है तथा भारत व मालदीव के साथ एक समुद्री सीमा साझा करता है।
    • भारत श्रीलंका का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य (अमेरिका और ब्रिटेन के बाद) है, जिसमें 60% से अधिक श्रीलंकाई निर्यात भारत-श्रीलंका FTA से लाभान्वित हैं।
    • भारत और श्रीलंका दोनों ही बिम्सटेक तथा सार्क जैसे क्षेत्रीय समूहों का हिस्सा हैं।

देश 

अभ्यास

ऑस्ट्रेलिया

अभ्यास ऑस्ट्रा हिंदबाह

बांग्लादेश

अभ्यास सम्प्रीति

चीन

अभ्यास हैंड इन हैंड 

फ्राँस

अभ्यास शक्ति 

इंडोनेशिया

अभ्यास गरुड़ शक्ति 

कज़ाकिस्तान

अभ्यास प्रबल दोस्तिक

किर्गिस्तान

अभ्यास खंजर 

मालदीव

अभ्यास एकुवेरिन

मंगोलिया

अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट

म्याँमार

अभ्यास इंबेक्स

नेपाल 

अभ्यास सूर्य किरण 

ओमान

अभ्यास अल नागाह

रूस

अभ्यास इंद्र 

सेशेल्स

अभ्यास लामितिये

श्रीलंका

अभ्यास मित्र शक्ति

थाईलैंड

अभ्यास मैत्री

यूके

अभ्यास अजेय वॉरियर

यूएसए

अभ्यास युद्धाभ्यास 

यूएसए

अभ्यास वज्र प्रहार 


और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2