दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

सेवा व्यापार प्रतिबंध सूचकांक

  • 15 May 2019
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा कराए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि आर्थिक सहयोग और विकास संगठन द्वारा देशों को उनकी सेवा व्यापार की नीतियों के आधार पर प्रदान की जाने वाली रैंकिंग पक्षपातपूर्ण है।

प्रमुख बिंदु

  • हाल ही में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Cooperation and Development- OECD) ने सेवा व्यापार प्रतिबंध सूचकांक (Services Trade Restrictiveness Index- STRI) ,2018 प्रस्तुत किया है।
  • भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा कराए गए अध्ययन के अनुसार, OECD द्वारा जारी इस इंडेक्स में बड़ी संख्या में समस्याएँ हैं, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण समस्याएँ इसके प्रारूप से संबंधित हैं जिसके कारण यह उपयोग हेतु अव्यावहारिक हो जाता है।
  • उदाहरण के तौर पर यह सूचकांक भारतीय सेवा क्षेत्र को सबसे अधिक प्रतिबंधात्मक क्षेत्रों में से एक के रूप में दिखाता है विशेष रूप से विदशी निवेश में, जबकि 1991 के बाद से भारत में सबसे अधिक उदारीकरण इसी क्षेत्र में हुआ है
  • इस अध्यनन के पश्चात् ऐसा लगता है कि डेटा मनमाने तरीके से चुना गया है और यह विकसित देशों के पूर्वाग्रह को दर्शाता है।

समाधान का एक विकल्प

  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने इसे सुधारने के लिये सेवा व्यापार में प्रतिबंध को मापने का एक नया तरीका विकसित किया है जो अधिक सुसंगत होगा और विकसित या विकासशील देशों के प्रति पूर्वाग्रहग्रसित नहीं होगा।
  • भारत ने हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न विश्व व्यापार संगठन की वार्ता के दौरान कई विकासशील देशों से संपर्क किया ताकि सेवा क्षेत्र में व्यापार प्रतिबंध को मापने के नए तरीके पर आम सहमति बनाई जा सके।

सेवा व्यापार प्रतिबंध सूचकांक
(Services Trade Restrictiveness Index- STRI)

  • इसकी शुरुआत 2014 में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन द्वारा की गई थी।
  • इसमें साधारणत: 45 देशों को शामिल किया जाता है जिसमें 36 OECD देश एवं बाकी गैर-ओईसीडी देश शामिल हैं।
  • यह 22 क्षेत्रों (जैसे- कंप्यूटर सेवा, हवाई परिवहन, कानूनी सेवा, निर्माण) में सेवा व्यापार को प्रभावित करने वाले नियमों की जानकारी प्रदान करता है।
  • यह सूचकांक विदेशी निवेश, विदेशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध, प्रतिस्पर्द्धा में बाधाएँ, नियमन में पारदर्शिता को लेकर और अन्य भेदभावपूर्ण नीतियों के आधार पर गणना करता हैं।
  • STR सूचकांक में शून्य और एक के बीच अंक प्रदान किया जाता है।
  • ‘शून्य’ सेवा व्यापार में सबसे कम प्रतिबंध, जबकि ‘एक’ सबसे अधिक प्रतिबंध को सूचित करता है।
  • STRI नीति निर्माताओं का ध्यान नीतियों में सुधार करने की तरफ आकृष्ट कर सकता हैं एवं वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम अभ्यास के लिये मानदंड उपलब्ध कर सकते हैं और उनके संभावित प्रभावों का आकलन कर सकते हैं।

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD)

oecd

  • स्थापना- 1961
  • मुख्यालय- पेरिस (फ्राँस)
  • सदस्य देशों की संख्या- 36
  • यह एक अंतर-सरकारी आर्थिक संगठन है
  • इसकी स्थापना आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने हेतु की गई थी। 
  • अधिकांश OECD सदस्य उच्च आय वर्ग की अर्थव्यवस्थाएँ हैं, जिनका मानव विकास सूचकांक (HDI) बहुत उच्च है, और ये विकसित देशों के रूप में जाने जाते हैं। 

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow