प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 9 नवंबर, 2018

  • 09 Nov 2018
  • 3 min read

फतह दिवस (Fateh Divas)

  • ग्वालियर किले से रिहा होने के बाद, अमृतसर में छठे सिख गुरु हरगोबिंद (1595-1644) के आगमन के अवसर पर दीपावली के एक दिन बाद फतह दिवस मनाया जाता है।
  • मुगल सम्राट जहांगीर (1605-1627) ने सिख सत्ता को खतरे का सबब मानते हुए गुरु हरगोबिंद  को ग्वालियर किले में कैद कर लिया था।
  • गुरु हरगोबिंद ने अपने पिता गुरु अर्जुन सिंह के आदेशानुसार, एक सशक्त सिख सेना गठित की तथा सिख धर्म को इसका सैन्य गुण प्रदान किया।

भारतीय स्टार कछुए (Indian Star Tortoises)

हाल ही में सीमा शुल्क अधिकारियों ने भारतीय स्टार कछुओं को जब्त किया है।

  • स्टार कछुए, वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम (Wild Life Protection Act), 1972 की अनुसूची IV और वन्य जीव एवं वनस्पति की लुप्तप्राय प्रजातियों पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) के तहत संरक्षित हैं।
  • आई.यू.सी.एन. (International Union for Conservation of Nature-IUCN) द्वारा इसे भेद्य श्रेणी (vulnerable category) के तहत सूचीबद्ध किया गया है।
  • भारतीय स्टार कछुए उत्तर-पश्चिम भारत (गुजरात, राजस्थान) तथा समीप के दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान, पूर्वी-दक्षिणी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पूर्वी कर्नाटक, ओडिशा तथा श्रीलंका में पाए जाते हैं|
  • पारंपरिक औषधियों, भोजन तथा ‘विदेशों में पालतू जानवर’ के रूप में इन कछुओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये इनका अवैध व्यापार किया जाता है।
  • भारतीय स्टार कछुए कांटेदार और घास के मैदान के साथ-साथ अर्द्ध शुष्क जंगलों में पाए जाते है, जो इनके छिपने और भोजन के लिये एक बेहतर स्थान होता है।
  • मलेशिया, अवैध वन्यजीव व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ साइट्स के प्रभावी कार्यान्वयन नहीं होता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow