इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 16 जुलाई, 2018

  • 16 Jul 2018
  • 6 min read

चार सदस्यों का राज्यसभा के लिये मनोनयन

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए और प्रधानमंत्री की सलाह से राष्ट्रपति ने निम्नलिखित चार सदस्यों को राज्यसभा के लिये मनोनीत किया है:
  • श्री राम शकल: ये विख्यात जननेता एवं उत्तर प्रदेश के जन प्रतिनिधि हैं जिन्होंने अपना जीवन दलित समुदाय के कल्याण को समर्पित किया है। ये एक किसान नेता हैं तथा तीन बार उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 
  • श्री राकेश सिन्हा: एक प्रतिष्ठित और विख्यात लेखक श्री राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित थिंक टैंक ’इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन‘ के संस्थापक एवं मानद निदेशक हैं। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के मोती लाल नेहरू महाविद्यालय के प्रोफेसर होने के साथ ही भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सदस्य भी हैं।
  • श्री रघुनाथ महापात्र: ये पत्थर पर नक्काशी कार्य से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय शख्सियत हैं। ये 1959 से इसका अभ्यास कर रहे हैं और 2000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। इन्होंने पारंपरिक वास्तु शिल्पों एवं प्राचीन स्मारकों के परिरक्षण में योगदान दिया है।
  • श्रीमती सोनल मानसिंह: ये भारतीय शास्त्रीय नृत्य के सबसे अग्रणी प्रतिपादकों में से एक हैं। यह छह दशकों से अधिक समय से भरतनाट्यम एवं ओडिशी का प्रदर्शन करती आ रही हैं। साथ ही एक विख्यात नृत्य निर्देशक, शिक्षक, वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में जानी जाती हैं। 

भारत दो वर्षों के लिये विश्व सीमा शुल्क संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना

  • भारत को जुलाई 2018 से जून 2020 तक दो वर्षों की अवधि के लिये विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • डब्ल्यूसीओ ने अपनी सदस्यता को छह क्षेत्रों में विभाजित कर दिया है।
  • छह क्षेत्रों में से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व डब्ल्यूसीओ परिषद में क्षेत्रीय रूप से निर्वाचित उपाध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
  • उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के अवसर पर 16 जुलाई, 2018 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की साझीदारी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआईसी) द्वारा एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 33 देशों के सीमा शुल्क शिष्टमंडल, भारत में विभिन्न बंदरगाहों के सीमा शुल्क अधिकारी, साझीदार सरकारी एजेंसियाँ तथा प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • विश्व सीमा शुल्क संगठन एक अंतर-सरकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना 1952 में सीमा शुल्क सहयोग परिषद के रूप में की गई थी।
  • 1994 में इसका नाम बदलकर विश्व सीमा शुल्क संगठन रख दिया गया।
  • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में है।

प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का  शिलान्यास किया।
  • 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का विस्तार पश्चिम में दिल्ली से लेकर पूर्व में गाज़ीपुर तक है।
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ को बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाज़ीपुर से जोड़ेगा।
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को एक अलग लिंक के माध्यम से वाराणसी से जोड़ा जाएगा।
  • एक्सप्रेसवे के साथ साथ नए उद्योग एवं संस्थान विकसित होंगे।
  • यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्त्व के स्थानों में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।  

विश्‍व अंडर-20 चैंपियनशिप में हिमा दास ने जीता स्वर्ण पदक

  • असम की रहने वाली 18 वर्षीय हिमा दास ने फिनलैंड के टेम्पेरे में आईएएएफ विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। 
  • हिमा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
  • उन्होंने 51.46 सेकेंड के कम समय में 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में जीत दर्ज की। 
  • उल्लेखनीय है कि 400 मीटर की इस दौड़ स्पर्द्धा में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रोमानिया की एंड्रिया मिक्लोस (52.07 सेकेंड) और अमेरिका की टेलर मैनसन (52.28 सेकेंड) रहीं।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2