प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 08 Nov, 2017

  • 08 Nov 2017
  • 3 min read

जीवन की उत्पत्ति में विद्यमान ‘अज्ञात यौगिक’ की खोज

  • हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे यौगिक की खोज की है जिसने पृथ्वी पर जीवन की उत्त्पति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
  • शोधकर्त्ताओं का अनुमान है कि जीवन के आरंभिक रूपों में तीन तत्त्वों को संगठित करने में फॉस्फोरिलेशन (phosphorylation) नामक रासायनिक प्रक्रिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही होगी।  
  • यह यौगिक न्यूक्लियोटाइड (आनुवंशिक सूचनाओं का संग्रहण करने), एमिनो अम्ल की छोटी श्रृंखलाओं आनुवंशिक सूचनाओं (पेप्टाइड), जो कोशिकाओं के प्रमुख कार्य को सम्पन्न करती हैं और लिपिड्स (जो कोशिका भित्ति का निर्माण करते हैं) मुख्य अवयव हैं।   


सबसे प्राचीन स्तनपायी पूर्वज के जीवाश्म की खोज

  • हाल ही में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के सबसे प्राचीन स्तनपायी पूर्वज के जीवाश्म की खोज की है।   यह चूहे के समान ही एक छोटा जीव है जो कि आज से 145 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था।   
  • इस स्तनपायी के जीवाश्म डोरसेट के जुरैसिक तट पर पाए गए थे।   
  • स्थानपायियों के विकासानुक्रम में यह आरंभिक जीव है।  
  • स्तनपायियों की इस नई प्रजाति का नाम डलर्सतोथेसिस न्यूमैनी (Durlstotherim newmani) रखा गया है।   
  • स्तनपायियों के दाँतों में समय के साथ-साथ परिवर्तन होता है।  पहले उनके दाँत सामान्य होते हैं, जो कि अधिक उपयोगी नहीं होते। परन्तु समय के साथ ही उनके दाँत कठोर हो जाते हैं, जिसके कारण वे काटने, चबाने और भोजन को आसानी से पीसने में सक्षम होते थे।  


नासा का ‘पब्लिक’ मिशन

  • नासा ने ‘न्यू होरीज़ोन’(New Horizons) मिशन की अगली उड़ान को  उपनाम देने के लिये लोगों से उसे एक अच्छा नाम सुझाने को कहा है।  यह स्थान सौरमंडल के बाह्य किनारे पर मौजूद एक छोटे और बर्फीले विश्व से है।   
  • वर्तमान में प्लूटो से 1.6 बिलियन किलोमीटर दूर स्थित कुइपर बेल्ट की ऑब्जेक्ट (Kuiper Belt object) को उसके आधिकारिक नाम 2014 MU69’से जाया जाता है।  
  • यह न्यू होरीज़ोन अंतरिक्षयान 1 जनवरी 2019 को इस ऑब्जेक्ट से होकर गुजरेगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2