प्रीलिम्स फैक्ट्स: 07 Nov, 2017 | 08 Nov 2017

पश्चिमी घाट में चींटी की एक नई प्रजाति की खोज

  • हाल ही में शोधकर्त्ताओं द्वारा पश्चिमी घाट में चींटी की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।   पश्चिमी घाट को जैव विविधता के लिये विश्व के सबसे गर्म हॉटस्पॉट्स का दर्ज़ा प्राप्त है।
  • यह नई प्रजाति पेरियार टाइगर रिज़र्व में पाई गई है।  इसका नाम टी.एली (T.ali) है।  
  • यह प्रजाति  टायरानोमीरमेक्स (Tyrannomyrmex) कुल से सम्बद्ध है, जोकि चींटियों का एक दुर्लभ और विशेष है।    
  • टायरानोमीरमेक्स (Tyrannomyrmex) चींटियों का एक दुर्लभ कुल है, जो कि इंडो मलाया जैव-क्षेत्र में पाया जाता है। इस क्षेत्र का विस्तार दक्षिणी भारत और श्रीलंका से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया तक है।  
  • चींटियों का यह विशेष कुल वर्ष 2003 में टायरानोमीरमेक्स रेक्स फर्नांडीज़ (Tyrannomyrmex rex Fernández) नामक प्रजाति की खोज से ही प्रकाश में आया।  इस प्रजाति की खोज मलेशिया के पसोह फारेस्ट रिज़र्व (Pasoh forest reserve) में की गई थी।   
  • इसके बाद इसी कुल की अन्य प्रजातियों टायरानोमीरमेक्स डक्स या टी.डक्स (Tyrannomyrmex dux or T. dux) की खोज वर्ष 2007 में पोंमुडी हिल्स (Ponmudi hills) और टी.लेगट्सफ्रॉम (T. legatusfrom) की खोज वर्ष 2013 में श्रीलंका के सिंहराजा फारेस्ट रिज़र्व (Sinharaja forest reserve) में की गई थी।  
  • टी.एली इस दुर्लभ और विशेष कुल की चौथी प्रजाति है, जबकि भारत में खोजी जाने वाली यह दूसरी प्रजाति है।  देश में पाई गई टायरानोमीरमेक्स T कुल की सभी प्रजातियाँ केरल के पश्चिमी घाट में ही पाई गई हैं।


SHe-बॉक्स पोर्टल

  • हाल ही में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यह सूचना जारी की है कि यदि निजी क्षेत्र के कार्यस्थलों में महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है तो वे अपनी शिकायतें एक सरकारी पोर्टल में दर्ज़ करा सकती हैं।
  • SHe-बॉक्स नामक इस पोर्टल को लॉन्च भी किया जा चुका है। यह पोर्टल महिला और बाल कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। दरअसल, उत्पीड़न के अंतर्गत गंदी भाषा के प्रयोग और अशिष्ट चुटकुलों को शामिल किया गया है।  
  • यह शिकायत योजना सरकारी कर्मचारियों के लिये इस वर्ष (2017) जुलाई में ही शुरू कर दी गई है।   
  • SHe-बॉक्स पोर्टल कार्यस्थलों पर यौन उत्पीडन का सामना कर रही महिलाओं की समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिये किया गया एक प्रयास है।  


निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास परिषद ने भारत की पहली लंबी दूरी की सब-सोनिक क्रूज मिसाइल (sub-sonic cruise missile) निर्भय का सफल परीक्षण किया है।   
  • इस मिसाइल में 100 मीटर की ऊँचाई पर 0.7 मैक (0.7 mach) पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता है।