इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ा पलाउ

  • 19 Jul 2019
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

पलाउ (Palau) ने सतत् विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के भारतीय प्रयासों की सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance-ISA) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • पलाउ, ISA फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 76वाँ देश बन गया है।
  • इस दौरान पलाउ के राष्ट्रपति टॉमी रेमेंग्साऊ (Tommy Remengesau) ने सतत् विकास की दिशा में भारतीय प्रयासों की सराहना की और ISA को सतत् ऊर्जा के लिये शुरू की गई एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में परिभाषित किया।
  • गौरतलब है कि पलाउ वर्ष 2020 में आयोजित होने वाले ‘Our Oceans’ सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, सतत् मत्स्य पालन और समुद्री प्रदूषण जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है।

पलाउ

  • पलाउ को आधिकारिक रूप से पलाउ गणराज्य के नाम से जाना जाता है।
  • 47 वर्षों तक अमेरिका द्वारा प्रशासित पलाउ को वर्ष 1994 में स्वतंत्र प्राप्त हुई थी।
  • पलाउ की राजधानी का नाम ञुरूलमुड है।
  • पलाउ के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहे समुद्री जल स्तर से वह पूरा डूब सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन:

(International Solar Alliance-ISA)

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सौर ऊर्जा से संपन्न देशों का एक संधि आधारित अंतर-सरकारी संगठन (Treaty-Based International Intergovernmental Organization) है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्राँस ने 30 नवंबर, 2015 को पेरिस जलवायु सम्‍मेलन के दौरान की थी।
  • इसका मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में है।
  • ISA के प्रमुख उद्देश्यों में 1000 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता की वैश्विक तैनाती और 2030 तक सौर ऊर्जा में निवेश के लिये लगभग $1000 बिलियन की राशि को जुटाना शामिल है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था।

स्रोत: द हिंदू (बिज़नेस लाइन)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow