MyGov कोरोना हेल्पडेस्क को CogX- 2020 पुरस्कार | 01 Jul 2020

प्रीलिम्स के लिये:

CogX- 2020, MyGov कोरोना हेल्पडेस्क

मेन्स के लिये:

MyGov 

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत सरकार के ‘MyGov कोरोना हेल्पडेस्क’ ने दो श्रेणियों में CogX-2020 पुरस्कार जीते हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • ये पुरस्कार MyGov के तकनीकी भागीदार जिओ हैप्टिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Jio Haptik Technologies Limited) द्वारा जीते गए हैं।
  • ‘MyGov कोरोना हेल्पडेस्क’ ने दो श्रेणियों; प्रथम COVID -19 के लिये सर्वश्रेष्ठ नवाचार की श्रेणी में तथा द्वितीय पीपुल्स च्वाइस COVID-19 (समग्र विजेता) की श्रेणी में ये पुरस्कार प्राप्त किये हैं।

CogX:

  • CogX कृत्रिम बुद्धिमता (ArtifiCial Intelligence) पर आयोजित किये जाने विश्व के प्रमुख आयोजनों में से एक है।
  • प्रतिवर्ष लंदन में आयोजित किये जाने इस समारोह में व्यापार, सरकार, उद्योग और अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े 15,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं।
  • CogX पुरस्कार, कृत्रिम बुद्धिमता में सर्वश्रेष्ठ नवाचारों तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में दिया जाता है।

MyGov:

  • MyGov भारत सरकार द्वारा संचालित दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक संबद्धता मंच है। 
  • यह सरकार और नागरिक के बीच दो-तरफा संचार की सुविधा देता है। 
  • यह सहभागी शासन का एक प्रमुख मंच है।

MyGov कोरोना हेल्पडेस्क:

  • सहभागी पार्टीज़:
    • कोरोना हेल्पडेस्क को COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में MyGov, जिओहैप्टिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड और WhatsApp के सहयोग से विकसित किया है।
    • यह कृत्रिम बुद्धिमता आधारित हेल्पडेस्क है जिसे 5 दिनों के रिकॉर्ड समय में विकसित किया है।
  • PPPP मॉडल पर आधारित:
    • MyGov कोरोना हेल्पडेस्क सार्वजनिक, निजी और सार्वजनिक भागीदारी (Public, Private and Public Partnership- PPPP) का आदर्श उदाहरण है।
    • MyGov द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाएँ प्रदान की गईं हैं तथा बुनियादी सुविधाओं सहित तकनीकी समाधान जिओ हैप्टिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं विकसित और तैनात किये गए हैं। 
  • द्विमार्गी संवाद:
    • MyGov कोरोना हेल्पडेस्क' के चैटबोट (कृत्रिम बुद्धिमता पर आधारित मैसेजिंग एप) को 76 मिलियन से अधिक संदेश प्राप्त हुए हैं और 41 मिलियन से अधिक संदेशों पर कदम उठाया गया तथा यह COVID-19 महामारी के संबंध में नवीनतम सूचना प्रदान करके 28 मिलियन से अधिक भारतीयों को लगातार मदद कर रहा है।

निष्कर्ष:

  • MyGov नागरिकों और सरकार के बीच एक पुल के रूप में कार्य करता है। इस उद्देश्य के साथ विकसित 'MyGov कोरोना हेल्पडेस्क' ने COVID-19 महामारी के दौरान वास्तव में लोगों तक पहुँच बनाने तथा संबंद्धता स्थापित करने में मदद की है।

स्रोत: पीआईबी