इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 30 Dec, 2019
  • 10 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 30 दिसंबर 2019

फ्लेमिंगो महोत्सव

Flamingo Festival

जनवरी-2020 के पहले सप्ताह में पुलीकट झील के पास वार्षिक फ्लेमिंगो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Flamingo-Festival

मुख्य बिंदु:

  • आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में स्थित पुलिकट झील समृद्ध जैव-विविधता एवं मछली, झींगे और प्लैंक्टन के उच्च बायोमास के लिये प्रसिद्ध है।
  • प्रत्येक वर्ष लगभग 75 जलीय और स्थलीय पक्षी प्रजातियाँ इस क्षेत्र में प्रवास करने आती हैं।
  • इस बार यहाँ ब्लैक-टेल्ड गॉडविट (Black-Tailed Godwit) और केंटिश प्लोवर (Kentish Plover) जैसे दुर्लभ प्रवासी पक्षी भी देखे जा रहे हैं।

पुलिकट झील:

  • यह चिल्का झील (ओडिशा) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
  • आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित इस झील का 96% भाग आंध्र प्रदेश एवं 4% भाग तमिलनाडु के अंतर्गत आता है।
  • पुलिकट झील को तमिल भाषा में पजहवेर्कादु एरी कहा जाता है।
  • बंगाल की खाड़ी से यह झील श्रीहरिकोटा द्वारा अलग होती है जो एक बैरियर द्वीप की तरह कार्य करता है।
  • ग्रे पेलिकन (Grey Pelican), चित्रित सारस (Painted Stork) जैसे पक्षियों की प्रजातियाँ प्रत्येक वर्ष यहाँ आती हैं।
    • ग्रे पेलिकन (Grey Pelican) और चित्रित सारस (Painted Stork) दोनों को IUCN की लाल सूची में ‘निकट संकटग्रस्त’ (Near Threatened) श्रेणी में रखा गया है।

डल झील

Dal Lake

‘डल’ झील केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित है। कश्मीरी भाषा में ‘डल’ का अर्थ- ‘झील’ होता है।

Dal-Lake

  • यह कश्मीर में पर्यटन और मनोरंजन के लिये प्रसिद्ध है। इसे "कश्मीर का मुकुट" या "श्रीनगर का गहना" भी कहा जाता है।
  • गौरतलब है कि यह जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। जम्मू-कश्मीर में ही स्थित वूलर झील जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ भारत की भी सबसे बड़ी झील है।
  • 18 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई यह झील तीन दिशाओं से शंकराचार्य पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह प्राकृतिक आर्द्रभूमि का हिस्सा है जिसमें तैरते बगीचे (floating Gardens) भी शामिल है
    • तैरते बगीचों (floating Gardens) को कश्मीरी भाषा में "राड" (Raad) के रूप में जाना जाता है जिनमें जुलाई और अगस्त के दौरान कमल के फूल खिलते हैं।
    • आद्रभूमि को चार बेसिनों में विभाजित किया जाता है; गगरीबल, लोकुट डल, बोड डल तथा नागिन। लोकुट डल और बोड डल, दोनों के केंद्र में द्वीप स्थित हैं, जिन्हें क्रमशः ‘रूप लंक’ (या चार चिनारी) और ‘सोना लंक’ के रूप में जाना जाता है।
  • डल झील के प्रमुख आकर्षक हाउसबोट (शिकारे) हैं जो श्रीनगर में पर्यटकों को आवास भी प्रदान करते हैं।

खोंड जनजाति

Khond Tribe

खोंड जनजाति विशेष तौर पर ओडिशा राज्य की पहाड़ियों और जंगलों में निवास करती है।

  • यह जनजाति कुई (Kui) (द्रविड़ भाषा) और इसकी दक्षिणी बोली कुवी (Kuwi) बोलती है।
  • अधिकांश खोंड अब चावल की खेती करते हैं, लेकिन कुट्टिया खोंड जैसे कुछ समूह अभी भी झूम कृषि करते हैं।
  • ओडिशा की नियामगिरी पहाड़ियों में डोंगरिया खोंड निवास करते हैं, जो ‘विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह’ (Particularly Vulnerable Tribal Groups- PVTGs) है।

विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTGs):

  • आदिवासी समूहों में PVTGs अधिक कमज़ोर हैं। वर्ष 1973 में धेबर आयोग ने आदिम जनजाति समूह (Primitive Tribal Groups-PTGs) को एक अलग श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया था ।
  • वर्ष 2006 में भारत सरकार ने PTG का नाम बदलकर PVTG कर दिया था।
  • गृह मंत्रालय द्वारा 75 जनजातीय समूहों को विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • 75 सूचीबद्ध PVTGs में से सबसे अधिक संख्या ओडिशा में पाई जाती है।
  • PVTGs की कुछ बुनियादी विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
    • इनमें अधिकतर समरूपता पाई जाती है।
    • इनका शारीरिक कद अपेक्षाकृत अलग होता है।
    • इनकी कोई लिखित भाषा नहीं होती है।

चीन, रूस और ईरान का संयुक्त नौसेना अभ्यास

Joint Naval Exercise by China, Russia and Iran

चीन, रूस और ईरान ने अपनी नौ-सेनाओं के मध्य विनिमय एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिये 27- 30 दिसंबर, 2019 तक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया।

China

  • यह अभ्यास चाबहार के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर के पास ओमान की खाड़ी में शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के जलमार्गों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

उल्लेखनीय है कि चाबहार बंदरगाह को भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

  • यह संयुक्त अभ्यास तीनों देशों के बीच "सामान्य सैन्य सहयोग" का एक हिस्सा है।
  • इस अभ्यास के दौरान चीन ने अपने निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक (Guided-Missile Destroyer)- कैरिअर किलर (Carrier Killer) और लैंड-अटैक क्रूज़ मिसाइलों का प्रदर्शन किया।

टाइफून फानफोन

Typhoon Phanfone

25 दिसंबर, 2019 को तेज़ हवाओं और भारी वर्षा के साथ टाइफून फानफोन (Typhoon Phanfone) फिलीपींस के तट से टकराया।

Typhoon-Phanfone

  • टाइफून फानफोन (स्थानीय भाषा में उर्सुला) टाइफून कम्मुरी के बाद फिलीपींस के तट से टकराने वाला दूसरा टाइफून है।
  • प्रशांत महासागर में स्थित फिलीपींस ऐसा पहला बड़ा भू-क्षेत्र है जो प्रशांत महासागरीय चक्रवात बेल्ट (Pacific Cyclone Belt) से उठने वाले चक्रवातों का सामना करता है।

टाइफून के बारे में:

  • ऊष्णकटिबंधीय चक्रवातों को चीन सागर क्षेत्र में टाइफून कहते हैं।
  • ज़्यादातर टाइफून जून से नवंबर के बीच आते हैं जो जापान, फिलीपींस और चीन जैसे देशों को प्रभावित करते हैं। दिसंबर से मई के बीच आने वाले टाइफूनों की संख्या कम ही होती है।
  • उत्तरी अटलांटिक और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में चक्रवातों को 'हरिकेन', दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन में 'टाइफून' तथा दक्षिण-पश्चिम प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में 'उष्णकटिबंधीय चक्रवात' कहा जाता है।

चक्रवात सराय

Cyclone Sarai

28 दिसंबर, 2019 को उष्णकटिबंधीय चक्रवात सराय फिजी के तट से टकराया।

  • यह श्रेणी दो का एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात है जो लगभग 10 किमी./घंटा की गति से पूर्व में टोंगा के जल क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

Cyclone-Sarai

फिजी और टोंगा:

  • फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर में एक देश और द्वीपसमूह है। यह न्यूज़ीलैण्ड के आकलैण्ड से करीब 2000 किमी. उत्तर में स्थित है। इसके नज़दीकी पड़ोसी राष्ट्रों में पश्चिम में वनुआत, पूर्व में टोंगा और उत्तर में तुवालु हैं।
  • टोंगा, आधिकारिक तौर पर टोंगा साम्राज्य (जिसे Friendly Islands भी कहा जाता है) दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह फिजी के पूर्व में अवस्थित है।

सैफिर-सिम्पसन हरिकेन विंड स्केल

(Saffir-Simpson Hurricane Wind Scale):

  • सैफिर-सिम्पसन हरिकेन विंड स्केल में 1 से 5 तक रेटिंग होती है जो हरिकेन की गति पर आधारित होती है। यह स्केल संपत्ति के संभावित नुकसान का अनुमान लगाता है।
श्रेणी हवाओं की गति हरिकेन से होने वाले नुकसान के प्रकार
1 119-153 किमी/घंटा कुछ नुकसान
2 154-177 किमी/घंटा व्यापक नुकसान
3 (गंभीर) 178-208 किमी/घंटा विनाशकारी क्षति
4 (गंभीर) 209-251 किमी/घंटा प्रलयकारी नुकसान
5 (गंभीर) 252 किमी / घंटा या अधिक प्रलयकारी नुकसान


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow